PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK रिश्वतखोर एएसआई पर एसीबी की कार्रवाई, 1 लाख रुपए सहित गिरफ्तार - Chittorgarh News

रिश्वतखोर एएसआई पर एसीबी की कार्रवाई, 1 लाख रुपए सहित गिरफ्तार

SHARE:

उदयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने उदयपुर जिले के प्रतापनगर थाने में तैनात एएसआई सुनील विश्नोई को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई रविवार को की गई।

जानकारी के अनुसार, परिवादी ने एसीबी को शिकायत दी थी कि रेप प्रयास के एक मामले में उसे आरोपी नहीं बनाने के एवज में एएसआई सुनील विश्नोई द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। आरोप है कि एएसआई लगातार परिवादी पर दबाव बनाते हुए रिश्वत राशि देने के लिए परेशान कर रहा था।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। रविवार को जैसे ही एएसआई सुनील विश्नोई ने परिवादी से 1 लाख रुपए की रिश्वत ली, एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार आरोपी एएसआई से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *