Congress party raised demand to include Dhangar Gadari and deprived community in the list

चित्तौड़गढ़ 19 फरवरी। युवा कांग्रेस के कालू गुर्जर ने बताया कि यूका प्रदेश सचिव आशा गाडरी ने धनगर, गायरी, गाडरी समाज को राजस्थान विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू जनजाति की सूची में जोड़ने की मांग उठाई।
प्रदेश सचिव आशाराम गाडरी ने कहा कि अन्य राज्यों में धनगर जाति की सभी उपजातियों, धनगर, गायरी, गाडरी, गडरिया को जनजाती सूची में सम्मिलित कर रखा है लेकिन राजस्थान सरकार में अभी तक इन्हें इस सूची में नहीं जोड़ा गया। कई बार समाज द्वारा ज्ञापन दिया गया लेकिन मांगे पूरी नहीं हुई।
आशाराम गाडरी ने कहा कि कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पुनः मांग कर रहे हैं। मांगें नहीं माने जाने पर जिले एवं पूरे प्रदेश में उग्र प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी जवाबदेही सरकार एवं उसके जनप्रतिनिधियों की होगी।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






