PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK महंत की जातिगत टिप्पणी पर भड़का आक्रोश, अजा-जजा महासभा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन - Chittorgarh News

महंत की जातिगत टिप्पणी पर भड़का आक्रोश, अजा-जजा महासभा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

Mahant’s casteist remarks sparked outrage; the Aaja-Jaja Mahasabha submitted a memorandum to the Collector.

चित्तौड़गढ़, 30 जनवरी। हिन्दू सम्मेलन के दौरान महंत चन्द्रभारती द्वारा एससी-एसटी समाज के विरुद्ध की गई कथित जातिगत एवं आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जिले में आक्रोश व्याप्त है। इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर अजा-जजा महासभा की ओर से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

एससी-एसटी महासभा के संयोजक रामेश्वर बैरवा एवं एडवोकेट चमनलाल मीणा ने बताया कि रविवार को चामटीखेड़ा चौराहा स्थित वसुधा बस्ती में आयोजित हिन्दू सम्मेलन के दौरान वक्ता महंत चन्द्रभारती ने अपने संबोधन में एससी-एसटी समाज, विशेषकर मीणा समाज सहित अन्य घटक समाजों के विरुद्ध अत्यंत आपत्तिजनक, अपमानजनक एवं जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। उक्त वक्तव्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महंत द्वारा खुले मंच से अमर्यादित भाषा का प्रयोग स्पष्ट रूप से देखा व सुना जा सकता है।

महासभा पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की भाषा न केवल सामाजिक मर्यादाओं के विपरीत है, बल्कि इससे सामाजिक समरसता, आपसी सौहार्द एवं भाईचारे को ठेस पहुंचती है तथा समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने दोषी वक्ता के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे कृत्य को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान एडवोकेट राजेश मीणा, एडवोकेट सुनील रजक, समाज संरक्षक पिंटू मीणा, कर्मचारी शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष कमल मीणा, गणेश मीणा, शिवराज मीणा, प्रो. निर्मल देसाई, बाबूलाल बैरवा, जिलाध्यक्ष मनोहर मीणा, एडवोकेट गणपत मीणा, कन्हैयालाल धोबी, रतनलाल खटीक, अम्बालाल सेरसिया, भीमराज सालवी, अजय रजक, बद्रीलाल मीणा, पृथ्वीराज मीणा, एडवोकेट शम्भूलाल जाटिया, देवराज बैरवा, राहुल मीणा, हर्षित मीणा, सोनू मीणा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *