Chittorgarh’s Wildlife Warrior: Mubarik Khan honoured on Republic Day

चित्तौड़गढ़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर चित्तौड़गढ़ में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले मुबारिक ख़ान को उच्च सम्मान से नवाजा गया। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मुबारिक ख़ान चित्तौड़गढ़ वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण समिति (CWECSS) के सक्रिय एवं जांबाज़ सदस्य हैं। उन्होंने वर्षों से वन्यजीव संरक्षण, प्रकृति रक्षा तथा पर्यावरण जागरूकता के लिए निरंतर कार्य किया है। विशेष रूप से सांप एवं अजगर रेस्क्यू अभियानों के माध्यम से उन्होंने न केवल वन्यजीवों की जान बचाई, बल्कि आमजन को भयमुक्त कर सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई है।
समारोह में राज्य मंत्री गौतम दक, सांसद सी.पी. जोशी एवं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने मुबारिक ख़ान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समर्पित लोग ही समाज और गणतंत्र की वास्तविक ताकत होते हैं।
कार्यक्रम में वन विभाग के सहयोग के लिए डीएफओ राहुल जांझरिया एवं वन विभाग की टीम का विशेष आभार व्यक्त किया गया। साथ ही CWECSS द्वारा चलाए जा रहे ‘हरि तिरंगा’ अभियान की भी प्रशंसा की गई, जिसका उद्देश्य जिले को हरित एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना है।
सम्मान मिलने पर मुबारिक ख़ान ने इसे पूरी टीम और जिलेवासियों का सम्मान बताते हुए भविष्य में भी पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






