राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने श्री सांवलिया सेठ के दर्शन  किए

SHARE:

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने श्री सांवलिया सेठ के दर्शन  किए

देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की

चित्तौड़गढ़, 28 दिसंबर। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने श्री सांवलिया सेठ मंदिर, मण्डफिया पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया जी के दर्शन किए एवं देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत, रतनलाल गाडरी, बद्रीलाल जाट, जिला कलक्टर आलोक रंजन, जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, सांवलियाजी मंदिर मंडल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रभा गौतम सहित मंदिर मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

दर्शन उपरांत राज्यपाल बागड़े ने मण्डफिया में आयोजित मेवाड़ कुमावत समाज महाकुंभ 2025 में सहभागिता की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर समाज के पदाधिकारियों एवं आयोजकों द्वारा उनका पारंपरिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर राज्यपाल बागड़े ने अपने संबोधन में कुमावत समाज की सामाजिक एकता, शिक्षा, संस्कार और सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे महाकुंभ समाज को संगठित करने के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें