PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK टवेरा चोरी का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी की कार भी बरामद की - Chittorgarh News

टवेरा चोरी का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी की कार भी बरामद की

SHARE:

टवेरा चोरी का कोतवाली ने किया खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार,

कूकड़ा रिसॉर्ट के सामने से चोरी हुई इंडिगो कार बरामद की

चित्तौड़गढ़, 28 दिसंबर। कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने शहर में हुई चौपहिया वाहन चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए टवेरा कार बरामद की है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने इसी माह शहर से टाटा इंडिगो कार चोरी करने की वारदात भी स्वीकार की है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 23 दिसंबर को भरत बाग के सामने स्थित टेम्पो शोरूम के बाहर से सोनुगिरी पुत्र बाबुगिरी गोस्वामी की टवेरा कार चोरी हो गई थी। इस संबंध में कोतवाली थाने पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी चित्तौड़गढ़ सरितासिंह के निर्देशन और डीएसपी बृजेशसिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी तुलसीराम (पु.नि.) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर चोरी में प्रयुक्त एक मारुति कार की पहचान की।

गिरफ्तार आरोपी।

 

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने तीन संदिग्धों को डिटेन कर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने टवेरा कार चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने कालू पुत्र देवीलाल तेली (28), निवासी शम्भुपुरा, मुरली नायक पुत्र दयाराम नायक (30), निवासी सतखंडा, निम्बाहेड़ा, इलियास हुसैन उर्फ सानू पुत्र इकबाल हुसैन पठान (35), निवासी कजौड़पुरा सावा को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई टवेरा कार बरामद कर ली गई। जांच में यह भी सामने आया कि चोरी में प्रयुक्त मारुति कार भी चोरी की थी, जिस संबंध में अलग से अनुसंधान जारी है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने 3 दिसंबर को संगम मार्ग स्थित कुकड़ा रिसोर्ट के सामने से टाटा इंडिगो कार चोरी करने की घटना भी स्वीकार की है। इस मामले में भी आगे की पूछताछ और जांच जारी है।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *