बाल विवाह निषेध जागरूकता पोस्टर का विमोचन 

SHARE:

बाल विवाह निषेध जागरूकता पोस्टर का विमोचन 

चित्तौड़गढ़। बाल विवाह मुक्त भारत के 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के क्रम में रविवार को राष्ट्रीय स्वदेशी मेले में बाल अधिकारिता विभाग द्वारा बाल विवाह निषेध जागरूकता पोस्टर का प्रदेश के पंचायत राज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, सांसद सी.पी. जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने बाल विवाह मुक्त पोस्टर का विमोचन किया।

जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल ने बताया कि जिले में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान सतत् रूप से 8 मार्च तक जारी रहेगा जिसमें बाल विवाह रोकथाम हेतु विविध कार्यक्रमों के माध्यम से जन सामान्य को जागरूक किया जाएगा।

मेले में आने वाले आगंतुकों से बाल विवाह निषेध शपथ पत्र भी भरवाए जा रहे है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा ने बताया कि जिले की सभी शिक्षण संस्थाओं में बाल विवाह निषेध जागरूकता पोस्टर लगाए जाएंगे।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में अनिल शिसोदिया, रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह, सागर सोनी, गौरव त्यागी, शैलेन्द्र झवर, ओम शर्मा, राजेंद्र शर्मा, लोकेश सोनी, नवीन साहू, राहुल सोलंकी, सीमा राजोरा आदि के साथ साथ हजारों आगंतुकों के समक्ष पोस्टर विमोचन किया गया।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment