सूने मकान से दिनदहाड़े लाखों की चोरी

SHARE:

सूने मकान से दिनदहाड़े लाखों की चोरी

चित्तौड़गढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र के मानपुरा कस्बे में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई। जहां भरी दोपहरी में चोरो ने कुछ ही घंटों के भीतर सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की नकदी और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। जब परिवार घर लौटा तो दरवाजे टूटे मिले और घर का हर कमरा बिखरा हुआ था।

परिवादी मानपुरा निवासी 34 वर्षीय सत्यनारायण कुमावत ने बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर से बाहर काम पर गए थे। बच्चे स्कुल और पत्नी भी नौकरी पर गई हुई थी। दोपहर करीब 2 बजे वापस लौटने पर मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर प्रवेश करते ही परिवार जन की पैरों तले जमीन खिसक गई।

जब कमरों और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और घर का सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। चोर अलमारी में रखे पत्नी के मंगलसूत्र, कानों के सोने के आभूषण, सोने की अंगूठी, चांदी के कड़े, कंदोरा, पायल, बिछुए, चांदी की मालाएं, पेंडेंट, चांदी के सिक्के सहित अन्य कीमती जेवरात समेट ले गए।

इसके साथ ही अलमारी में रखी नकदी भी पूरी तरह साफ कर दी गई। पीड़ित के अनुसार अलमारी में परिजन व स्वंय के 19 लाख 50 हजार रुपए रखे हुए थे। करीब 6 लाख 70 हजार रुपए के आभूषण और नगदी समेत कुल 26 लाख 20 हजार रुपए की चोरी हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है तथा संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी की वारदात से न सिर्फ पीड़ित परिवार, बल्कि पूरे गांव में दहशत और सदमे का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें