सांवरिया जी भंडार से प्रथम दिवस 12 करोड़ 35 लाख रुपये की दान राशि प्राप्त

SHARE:

चित्तौड़गढ़, 19 नवंबर। मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, बुधवार को श्री सांवलिया सेठ मंदिर में दान पेटी भंडार का प्रथम दिवस खोला गया। दान राशि की पहली गणना में कुल 12 करोड़ 35 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं।

मंदिर मंडल के अनुसार शेष दान राशि की गणना आगामी 21 नवंबर को द्वितीय चरण में की जाएगी।

भंडार खोलने और गणना कार्य के दौरान सांवलिया जी मंदिर मंडल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रभा गौतम सहित मंदिर मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment

और पढ़ें