चित्तौड़गढ़, 3 नवम्बर। मेवाड़ महोत्सव समिति के तत्वावधान में मंगलवार, 4 नवम्बर को चित्तौड़गढ़ की गंगा कही जाने वाली गंभीरी नदी के तट पर चुनरी मनोरथ, छप्पन भोग, अन्नकूट, गंभीरी मैया की महाआरती एवं संत सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम सवा 4 बजे से आरंभ होगा।


समिति अध्यक्ष अनंत समदानी एवं सचिव लीला आगाल ने बताया कि गंभीरी तट की विशेष साफ-सफाई कर गौमूत्र छिड़काव एवं गोबर से लीपाई की जाएगी। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नदी में नावों के माध्यम से चुनरी मनोरथ संपन्न होगा। इस दौरान 156 प्रकार के भोग, अन्नकूट प्रसाद, महाआरती और संत सम्मान का आयोजन किया जाएगा।

समिति उपाध्यक्ष अनुराग द्विवेदी व संरक्षक आशा पोखरना ने बताया कि यह आयोजन दूसरी बार हो रहा है, जिसमें सूरत के कारीगरों द्वारा तैयार 211 मीटर लंबी चुनरी गंभीरी मैया को अर्पित की जाएगी।
इस अवसर पर संत समाज से
संत रमताराम जी महाराज, दिग्विजयराम जी महाराज, चंद्रभारती जी महाराज, जगन्नाथ भारती जी महाराज, विनोद यति जी महाराज एवं रोहित गोपाल भैया जी महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा। साथ ही जिले के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
आयोजन सचिव भावना आगाल एवं संयोजक जया तोषनीवाल ने बताया कि युवा इंजीनियर कन्हैया तोषनीवाल द्वारा मां गंभीरी पर विशेष आरती तैयार की गई है, जिसकी धुन पर कोटा के पंडित ढोल-नगाड़ों के साथ महाआरती करेंगे। इसके बाद भव्य आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र होगी और अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में श्रवणसिंह राव, आशा पोखरना, अनंत समदानी, लीला आगाल, अनुराग द्विवेदी, भावना आगाल, जया तोषनीवाल, प्रदीप काबरा, ज्योति तिवारी, राधा काबरा, यश टेलर, रेखा समदानी, सीमा सुखवाल, हिमांशु जाजू, भरत आगाल, अभिमन्यु समदानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






