चित्तौडगढ़। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार रविवार रात से जिले में बारिश का दौर शुरू हुआ जो सोमवार को भी जारी रह, जिसके चलते ठंड का अहसास दिला दिया। आसमान में घने काले बादलों के छाए रहने के कारण मौसम में ठंडक बनी हुई है, जिसके चलते शहर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

जिले में 30 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है। जिले में आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में भारी बारिश की संभावना है, जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आगमी तीन दिन तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और मेघ गर्जन की भी संभावना रहेगी। यह बारिश दक्षिण-पश्चिमी हवाओं और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से हो रही है।
फिलहाल जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। आने वाले दो दिनों तक बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। बारिश के कारण जनजीवन भी खासा प्रभावित रहा है। लोग बारिश से बचाव का जतन करते नजर आये, वही ठंड का अहसास होने से गर्म कपड़ों का भी उपयोग लेना शुरू कर दिया है।
मौसम के बदले मिजाज से जनजीवन प्रभावित, ऑरेंज अलर्ट जारी
चित्तौड़गढ़। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार रविवार रात से जिले में बारिश का दौर शुरू हो गया है, जो सोमवार को भी लगातार जारी रहा। आसमान में घने काले बादलों की मौजूदगी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए 30 अक्टूबर तक बारिश की संभावना व्यक्त की है।
विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान मेघ गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। यह बदलाव दक्षिण-पश्चिमी हवाओं और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से हो रहा है।
लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित नजर आ रहा है। शहरवासियों ने बारिश से बचने के लिए छाते और रेनकोट का उपयोग करना शुरू कर दिया है। साथ ही तापमान में गिरावट के चलते लोग गर्म कपड़ों का भी सहारा ले रहे हैं। आने वाले दिनों में मौसम में ठंडक और अधिक बढ़ने की संभावना बनी हुई है।
यह खबरें भी पढ़ें…








