PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK पैलेस ऑन व्हील्स, 7 देशों के 25 शाही पर्यटक हुए दुर्ग दर्शन से अभिभूत - Chittorgarh News

पैलेस ऑन व्हील्स, 7 देशों के 25 शाही पर्यटक हुए दुर्ग दर्शन से अभिभूत

SHARE:

चौथे फेरे में 25 पर्यटकों के साथ पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स

चित्तौडगढ़। दीपावली से पूर्व सप्ताह में शाही रेल पैलेस ऑन व्हील्स ‎इस सीजन के चैथे फेरे में शुक्रवार को‎ चित्तौड़गढ़ पहुंची। राजस्थान की ‎ऐतिहासिक धरोहरों का दर्शन कराने वाली ‎ट्रेन में दुनिया भर से चाव के साथ पर्यटक सफर करने आते है। ऐसे ही न्यूजीलैंड के दंपति तीसरी बार शाही ट्रैन में सफर कर रहे है। 14 कोच वाली ट्रेन में ‎इस बार महज 25 पर्यटक आए। इनमें 19 विदेशी एवं 6 भारतीय पर्यटक शामिल थे। स्टेशन पर मेवाड़ी ‎परंपरा अनुसार स्वागत के बाद सजे ‎धजे अश्व व स्टेशन प्रवेश द्वार के साथ ग्रुप ‎फोटो किए। पर्यटकों ने स्टेशन की दीवारों पर बनी कलाकृतियों की तस्वीरें ली। ट्रेन में कुल 7 ‎देशों के 25 यात्री दुर्ग भ्रमण पर चित्तौड़गढ़ पहुंचे, जिन्हे वातानुकूलित बसों के मा/यम से दुर्ग भ्रमण के लिये ले जाया गया, जहां की ऐतिहासिक स्मारकों को देखकर सभी अभिभूत नजर आये। यहां के बाद ट्रेन‎ उदयपुर, जयपुर, जोधपुर होते जैसलमेर में दीपवाली मनायेंगे। शाही मेहमानो में 10 अमेरिका, 6 भारतीय, 4 इंग्लैंड, 2 न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन और पेरू के एक-एक पर्यटक पहुंचे।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *