चित्तौड़गढ़, 21 सितंबर। नवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की सेवा को समर्पित भाव से चेतन टैक्सी यूनियन, चित्तौड़गढ़ द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मिलकर कालिका माता के दर्शन के लिए पैदल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक फल व शुद्ध जल की व्यवस्था की।

यूनियन द्वारा लगभग 5 क्विंटल फल एवं पीने के पानी की सेवा यात्रियों को उपलब्ध कराई गई। श्रद्धालुओं ने इस सेवा को सराहा और संगठन के इस सामूहिक प्रयास की प्रशंसा की।
इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र साहू, उपाध्यक्ष शांतिलाल माली, सचिव शंभू लाल, तथा सभी सदस्य विजय सिंह, राहुल जायसवाल, महावीर सालेरा, नंदलाल शर्मा, हंसराज, मांगीलाल कुमावत और जितेंद्र अग्रवाल सक्रिय रूप से शामिल रहे। सभी ने मिलकर सेवा शिविर को सफल बनाया और यात्रियों के बीच नवरात्रि की श्रद्धा व भक्ति का संदेश फैलाया।
चेतन टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि नवरात्रि जैसे धार्मिक पर्व पर यात्रियों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य है और भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






