जयकारा-2025 : निःशुल्क गरबा वर्कशॉप 15 सितम्बर से

चित्तौड़गढ़, 9 सितम्बर। मेवाड़ महोत्सव समिति द्वारा आयोजित नवरात्रि डांडिया महोत्सव जयकारा-2025 को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित श्रीनाथ गार्डन में आयोजित बैठक में समिति संरक्षक श्रवणसिंह राव और अध्यक्ष अनन्त समदानी की अध्यक्षता में सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।
समिति अध्यक्ष अनन्त समदानी एवं सचिव आशा पोखरना ने बताया कि इस वर्ष रजत जयंती वर्ष होने के चलते आयोजन को और अधिक भव्य रूप देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि 24 वर्षों से सफल आयोजन करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई और सभी को अभी से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम संयोजक गोपाल भूतड़ा एवं आयोजन सचिव अनुराग द्विवेदी के अनुसार, इस बार भी 15 से 21 सितम्बर तक श्रीनाथ गार्डन में 15 वर्ष से ऊपर की बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए निःशुल्क गुजराती गरबा वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। इसमें आशीष केल्वीन डांस स्टूडियो के प्रशिक्षित कोरियोग्राफर प्रतिभागियों को गरबा और रास की बारीकियां सिखाएंगे।
वर्कशॉप में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाना होगा। इसके लिए वर्कशॉप संयोजक अंकित लढ्ढा (मो. 9783005544) एवं अंजली गोस्वामी (मो. 9602815861) से संपर्क किया जा सकता है।
7 दिवसीय प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सभी प्रतिभागियों को जयकारा-2025 में प्रतिदिन भाग लेने का अवसर मिलेगा। बैठक में कोषाध्यक्ष प्रदीप काबरा, उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीमाल, गोपाल पोरवाल, बन्टी शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






