भूमि विकास बैंक की वार्षिक आम सभा आज

SHARE:

चित्तौडगढ़। सहकारिता के क्षेत्र में चित्तौड़गढ़ भूमि विकास बैंक अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों के साथ पूरे प्रदेश के लिए रोल मॉडल बनकर उभर रहा है। बैंक अध्यक्ष बद्रीलाल जाट ने बताया कि रविवार को इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया जाएगा।

उन्होनें बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने का जो संकल्प लिया गया है, उसी दिशा में चित्तौड़गढ़ भूमि विकास बैंक ने नई मिसाल कायम की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं सहकारिता मंत्री गौतम दक के मार्गदर्शन में राज्य में सहकारिता आंदोलन को नए आयाम मिल रहे हैं।

किसानों की उन्नति, ऋण वितरण, ब्याज राहत और लाभांश वितरण के क्षेत्र में भूमि विकास बैंक अग्रणी भूमिका निभा रहा है। जाट ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से राज्य में सर्वाधिक ऋण वितरण बैंक द्वारा किया गया है। वर्ष 2024-25 में 2500 लाख रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 2359.27 लाख का ऋण वितरण हुआ, जो 94.37 प्रतिशत है।

वर्ष 2025-26 में 3300 लाख का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक ही 2037.21 लाख रुपये का ऋण वितरण कर 61.73 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है। राज्य सरकार की 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में 9669 किसानों को 10 करोड़ 75 लाख रुपये की ब्याज राहत प्रदान की गई। बैंक इस योजना में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। सहकारिता आंदोलन की ताकत से ही किसानों का जीवन समृद्ध हो सकता है।

यह खबरें भी पढ़ें …

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *