पुलिस का सण्डे ऑन साईकिल अभियान आज 

SHARE:

चित्तौडगढ़। जिला पुलिस द्वारा आज सुबह सण्डे ऑन साईकिल अभियान का आयोजन किया जाएगा। आम जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने के उद्देश्य से शहर में प्रमुख मार्गाे से साईकल रैली गुजरेगी और योगा का कार्यक्रम आयोजित होगा।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि फिट और स्वस्थ रहने को एक सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की पहल पर राजस्थान पुलिस द्वारा 24 अगस्त को साइकिलिंग कर आमजन को प्रतिदिन आधा घण्टा किसी भी प्रकार की एक्सरसाईज कर फिटनेस बनाये रखने हेतु जागरुक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत जिला पुलिस द्वारा आरएनटी लॉ कॉलेज के सहयोग से प्रातः 7 बजे शहर के सुभाष चौक से साइकिलिंग की जावेगी जो आम जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने के उद्देश्य से शहर में प्रमुख चौराहों से होकर इंदिरा गांधी स्टेडियम पर समाप्त होगी। जहां 7.30 बजे योगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

यह खबरें भी पढ़ें..

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *