जे.के. सीमेंट वर्क्स में उल्लासपूर्वक मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

SHARE:

स्वतंत्रता लाखों वीरों के बलिदान और त्याग से मिली एकजुट होकर राष्ट्र की मजबूती प्रदान करें: तोषनीवाल

निंबाहेड़ा। जे.के. सीमेंट वर्क्स की निंबाहेड़ा एवं मांगरोल इकाइयों में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दोनों इकाइयों में ध्वजारोहण, परेड और देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

निंबाहेड़ा इकाई में ध्वजारोहण यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने किया। उन्होंने परेड की सलामी लेते हुए अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता लाखों वीरों के बलिदान और त्याग से मिली है। आज जरूरत है कि हम सब एकजुट होकर राष्ट्र की मजबूती और उद्योग की प्रगति के लिए प्रयास करें। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों व सुरक्षा प्रहरियों को सम्मानित भी किया गया।

मांगरोल इकाई में ध्वजारोहण टेक्निकल हेड मुरली मनोहर लड्ढा ने किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए जे.के. सीमेंट की विकास यात्रा और राष्ट्र निर्माण में कंपनी के योगदान पर प्रकाश डाला।

 

दोनों इकाइयों में आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और देशभक्ति गीतों ने माहौल को और भी भावनात्मक बना दिया। समारोह में विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी, कर्मचारी, श्रमिक संघ पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्यजन और बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का संचालन निंबाहेड़ा में मोहित राव और मांगरोल में गीतिका एवं रवि यादव ने किया। वहीं आभार प्रदर्शन क्रमशः दुष्यंत सिंह (सिक्योरिटी हेड) और भुवनेश सिंह (वरिष्ठ प्रबंधक एचआर) ने व्यक्त किया।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें