सीबीएन द्वारा 12 क्विंटल से अधिक डोडा चूरा व वाहन जब्त

SHARE:

चित्तौड़गढ़। मादक पदार्थ विरोधी अभियान जारी रखते हुए, एक विशिष्ट जानकारी मिलने पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, कोटा के अधिकारियों ने कनेरा से भावलिया गाँव, कच्चा रोड, जिला- चित्तौड़गढ़ पर एक बोलेरो पिकअप को रोका और उसमें से कुल 1238.970 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया। एक गुप्त सूचना मिलने पर कि गुजरात के पंजीकृत वाली एक बोलेरो पिकअप नीमच क्षेत्र से जोधपुर की ओर भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा ले जा रहा था, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, कोटा के अधिकारियों की एक टीम गठित कर रवाना किया गया। संदिग्ध मार्ग पर कड़ी निगरानी रखते हुए वाहन की सफलतापूर्वक पहचान करने के बाद, श्रीपुरा तिराहा के पास वाहन को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और कनेरा से भावलिया गाँव, कच्चा रोड, जिला- चित्तौड़गढ़ की ओर वाहन की गति बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। इस पर एक राउंड हवाई फायरिंग की गई, फिर भी चालक नहीं रुका। इसके बाद सीबीएन अधिकारियों ने कई किलोमीटर तक पिकअप का पीछा किया, लेकिन चालक अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर मौके से भाग गया । वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से कुल 1238.970 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया गया । कानूनी औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद, बरामद अवैध डोडा चूरा और बोलेरो पिकअप को एनडीपीएस अधिनियम, के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया है। आगे की जांच प्रक्रिया जारी है। उपरोक्त कार्यवाही, नरेश बुन्देल, उप नारकोटिक्स आयुक्त, के मार्गदर्शन में की गई

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें