पेड़ वातावरण को सुन्दर बनाने में सहायक- विधायक आक्या

SHARE:

चित्तौड़गढ़। पेड़ आसपास के वातावरण को सुंदर बनाते है। भविष्य की पीढ़ियो के लिये एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए हमें अधिक से अधिक पोधे लगाने चाहिए और दूसरो को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। पेड़ – पोधे विभिन्न जीवो के लिए आवास व भोजन प्रदान करते है जिससे जैव विविधता बढ़ती है। पोधो के आसपास समय बिताने से तनाव कम होता है और मानसिक सुख प्राप्त होता है। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या रविवार को मिशन हरियालो राजस्थान के तहत ब्लाॅक स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम पंचायत रोलाहेड़ा में ऋषि मंगरी के समीप पोधारोपण करते हुए उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विधायक आक्या ने नरेगा श्रमिको से रूबरू होते हुए उनकी समस्याएं सुनी व उनके समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विकास अधिकारी समुंदर सिंह, रोलाहेड़ा प्रशासक गोरधन सालवी, लाला गुर्जर पाण्डोली, शिवराजसिंह बैजनाथिया, एसीबीओ शंभुलाल सोमानी, एईएन भरत व्यास, ओमप्रकाश जटिया, लक्ष्मण जाट, ग्राम विकास अधिकारी संदीप चैधरी, प्रधानाचार्य रेखा शर्मा, पटवारी विजयसिंह राठौड़, कनिष्ठ सहायक अंजु मीणा, जेईएन मोहम्मद अजहर, एल.एस. कांता सुखवाल, सहकारी समिति अध्यक्ष रामेश्वर पुर्बिया, हजारी जटिया, पीरूलाल रेगर, दिनेेश पारोली सहित बड़ी संख्या में कार्मिक व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें