डाक कांवड़ यात्रा 28 को

SHARE:

चित्तौड़गढ़ 26 जुलाई। भीलवाड़ा स्थित त्रिवेणी संगम से पावटा चौक स्थित हजारेश्वर महादेव मंदिर तक चित्तौड़गढ़ की पहली डाक कांवड़ यात्रा सोमवार 28 जुलाई को निकाली जाएगी। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अमृत माली ने बताया कि 28 जुलाई को प्रातः 6 बजे लगभग 200 की संख्या में डाक कांविड़ये महंत चन्द्रभारती महाराज के सानिध्य में हजारेश्वर महादेव से त्रिवेणी संगम, भीलवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे जो वहाँ पहुँच कर प्रातः सवा 9 बजे जल भरेंगे। उसके पश्चात् डाक कांवड़ यात्रा बरून्दनी, पारसोली, राजपुरा, बस्सी, आंवलहेड़ा, नगरी, सेमलपुरा, गोपालनगर, मानपुरा मेन रोड़ होते हुए नाडोलिया, देहली गेट से हजारेश्वर महादेव तक कांवड़िये नोन स्टॉप आएंगे। चित्तौड़गढ़ में पहली बार आयोजित इस डाक कांवड़ यात्रा को लेकर समस्त कार्यकर्ताओं में उत्साह व्याप्त है। डाक कांवड़ यात्रा को लेकर घनश्याम साहू, लोकेश साहू, आशीष माली, हिमांशु जैन, राहुल माली, लखन जाट, शिवप्रकाश लोधा, कुलदीप माली, नवीन प्रजापत, लोकेश सोनी, जितेन्द्र माली, रूपेश चौधरी, तरूण राठौड़, प्रीतम माली, प्रकाश माली, अभिषेक माली, कन्हैयालाल माली, जीवन गर्ग, हर्ष गौड़, किशन मौड़, लोकेश शर्मा आदि तैयारियों में लगे हुए हैं।

यह खबरें भी पढ़ें…

बेटियों ने निभाया बेटों सा फर्ज, पिता को दी मुखाग्नि

सैय्यद मख्दुम अशरफ जहांगीर सिमनानी का दो दिवसीय उर्स सम्पन्न

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें