PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK चित्तौड़गढ़: निर्माणाधीन मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, 5 घंटे तक हाईवे जाम - Chittorgarh News

चित्तौड़गढ़: निर्माणाधीन मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, 5 घंटे तक हाईवे जाम

SHARE:

Chittorgarh: Tension after vandalism in under-construction temple, highway blocked for 5 hours 

डूंगला थाना क्षेत्र की घटना, शिवलिंग खंडित करने का आरोप, मौके पर 5 थानों की पुलिस तैनात

चित्तौड़गढ़, 8 जुलाई। बड़ीसादड़ी उपखंड के डूंगला थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक निर्माणाधीन मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और हिंदू संगठनों के लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने डूंगला चौराहे पर टायर जलाकर उदयपुर हाईवे को करीब 5 घंटे तक जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार डूंगला के भानखेड़ी मार्ग पर स्थित निर्माणाधीन मंदिर में सोमवार रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शिवलिंग को खंडित किया गया और मंदिर के पिलर्स को गिरा दिया गया। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे, तो घटना का पता चला। इससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने लगे।

पुलिस और प्रशासन मुस्तैद
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डूंगला उपखंड अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, भदेसर सहित पांच थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई। जिला कलेक्टर आलोक रंजन और डीएसपी देशराज कुलदीप मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर करीब दोपहर 1:30 बजे जाम खुलवाया।

एसडीएम ईश्वरलाल ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। पूरे मामले की जांच जारी है और संदिग्ध व्यक्तियों को राउंडअप किया जा रहा है। कस्बे में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन पूरी सतर्कता से हालात पर नजर बनाए हुए है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं।”

डीएसपी देशराज ने बताया कि घटना की जानकारी सुबह 6:30 बजे मिली थी। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को राउंडअप किया है और पूछताछ जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही गई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सहकारिता मंत्री एवं बड़ीसादड़ी विधायक गौतम दक भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखें। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह खबरें भी पढ़ें…

कुत्तों के काटने से हुई खिलाड़ी की मौत, चित्तौड़गढ़ में भी खतरा कायम — जिम्मेदार कौन?

*शहर में मातमी धुनों पर निकला ताजियों का जुलूस, या हुसैन के नारों से गूंजा चित्तौड़गढ़ – Chittorgarh News*

शहर में मातमी धुनों पर निकला ताजियों का जुलूस, या हुसैन के नारों से गूंजा चित्तौड़गढ़

*देश के कई हिस्सों में जियो नेटवर्क ठप, 6 जुलाई की शाम 8 से 10.30 बजे तक रही बड़ी समस्या – Chittorgarh News*

देश के कई हिस्सों में जियो नेटवर्क ठप, 6 जुलाई की शाम 8 से 10.30 बजे तक रही बड़ी समस्या

आज दो प्रमुख महान हस्तियों का जन्मदिन है जिनसे प्रेरणा मिलती है, एक शांति करुणा के दूत, दूसरे हॉलीवुड के रॉकी, रैंबो

*ज्ञानदीप केयर होम का किया निरीक्षण – Chittorgarh News*

ज्ञानदीप केयर होम का किया निरीक्षण

*ट्रक में भरा 168 किलो डोडा चूरा जब्त, एक गिरफ्तार – Chittorgarh News*

ट्रक में भरा 168 किलो डोडा चूरा जब्त, एक गिरफ्तार

महामण्डलेश्वर चेतनदास महाराज को दी अश्रुपुरित श्रद्धांजली

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *