PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पोती उदयपुर रेफर – चित्तौड़-निंबाहेड़ा रोड पर दर्दनाक हादसा - Chittorgarh News

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पोती उदयपुर रेफर – चित्तौड़-निंबाहेड़ा रोड पर दर्दनाक हादसा

SHARE:

Woman dies in truck collision, granddaughter referred to Udaipur – Tragic accident on Chittor-Nimbahera road

चित्तौड़गढ़ (एजेंसी)। जिले के शंभुपुरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और पोती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चित्तौड़-निंबाहेड़ा मार्ग पर अरनिया पंथ गांव के पास हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

बाइक पर सवार गिलूंड निवासी नारायण बाई पत्नी गोकल भाई, उनका बेटा रमेश, और पोती आरुषि अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, तभी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। नारायण बाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रमेश और आरुषि गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद, वहां से गुजर रही रोडवेज बस के परिचालक ने मानवता दिखाते हुए घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, नन्हीं आरुषि को चिंताजनक हालत में उदयपुर रेफर किया गया है।

सूचना मिलते ही शंभुपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह खबरें भी पढ़ें…

आज दो प्रमुख महान हस्तियों का जन्मदिन है जिनसे प्रेरणा मिलती है, एक शांति करुणा के दूत, दूसरे हॉलीवुड के रॉकी, रैंबो

*ज्ञानदीप केयर होम का किया निरीक्षण – Chittorgarh News*

ज्ञानदीप केयर होम का किया निरीक्षण

*ट्रक में भरा 168 किलो डोडा चूरा जब्त, एक गिरफ्तार – Chittorgarh News*

ट्रक में भरा 168 किलो डोडा चूरा जब्त, एक गिरफ्तार

महामण्डलेश्वर चेतनदास महाराज को दी अश्रुपुरित श्रद्धांजली

 

https://youtube.com/shorts/0fyLLCsDePM?si=3Qp9LFd5czNh3Oq9

(ऊपर लिंक पर क्लिक करके देखें ताजिये की झलकियां)

मुहर्रम: बलिदान, आस्था और इतिहास का पवित्र महीना”

ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही सखी उत्पादन समिति

11 जुलाई से शुरू होगा सावन महीना: जानिए क्या करें और क्या न करें इस पावन समय में

त्योहारी सीजन में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त – जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए निर्देश

त्योहारी सीजन में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त – जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए निर्देश

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *