कक्षा 12 में उत्तीण सिटी टॉपर्स का किया सम्मान

SHARE:

चित्तौड़गढ। गीताांजलि ग्रुप उदयपुर द्वारा एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में शहर और आसपास के विद्यालय के सत्र 2024-25 कक्षा 12 में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या द्वारा किया गया।  आक्या ने अपने उद्बोधन में सभी छात्र-छात्राओं को अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने पर बधाई दी एवं आगे चल कर उच्च पदों पर नियुक्त होकर अपने माता-पिता, शिक्षकों, समाज व गांव का नाम रोशन करने की बात कही। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (प्र.शि.)  ओमप्रकाश मेनारिया थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गीताांजलि ग्रुप के निदेशक एम.प्रसन्ना ने की एवं एमबीए निदेशक पी.के. जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में 250 छात्र-छात्राओं एवं 20 प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों को उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराग पालीवाल द्वारा किया गया।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें