PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK विमान हादसे के मृतकों को हेरिटेज जोन मंडल ने सुभाष चौक पर कैंडल जला कर किया नमन - Chittorgarh News

विमान हादसे के मृतकों को हेरिटेज जोन मंडल ने सुभाष चौक पर कैंडल जला कर किया नमन

SHARE:

The Heritage Zone Board paid tribute to the victims of the plane crash by lighting candles at Subhash Chowk

चित्तौड़गढ़। हेरिटेज जोन मंडल के अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार के नेतृत्व में शनिवार 14 जून को सुभाष चौक पर अहमदाबाद में हुई विमान क्रैश की दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों की दिव्यंगंत आत्माओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
कांग्रेस नेता रमेश लड्ढा ने बताया कि सुभाष चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता व सर्व समाज के युवाओं ने गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे में जान गंवाने वालों की श्रद्धा में कैंडल जलाकर उनको नमन किया व यात्रियों की आत्मा शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और घायल यात्रियों की कुशलता और जल्दी से जल्दी ठीक होने की दुआ मांगी गई।
अजय लोट ने बताया कि इस विमान हादसे ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया। चित्तौड़गढ़ के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता को भारत, ब्रिटेन, पुर्तगाल और कनाडा के पीड़ित परिवारों सहित हृदय विदारक हवाई हादसे में अपने परिवार के सदस्यों को खो देने वालों के दुख की घड़ी में शामिल बताया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार, रमेश लड्ढा, संजय जाजू, अजय लोट, यशवंत पगारिया, जमील अहमद, बाबा, चक्षु शर्मा, अफजल सैयद अकरम अली,भाई, सलीम नेता, शिव टेलर, उस्मान गनी, असलम खान, शहजाद अब्बासी, फतेह लाल प्रजापत, कालू, भुट्टा भाई, अली अब्बासी, पंकज, कान्हा खटीक, मयंक गौड़, गुलशेर, इमरान छीपा, आशु, विजय छीपा, राजेंद्र मोची, रितेश नलवाया, वासु बुरठ, बासु लोट, राजू काबरा, रोहित कंडारा, हिमांशु सेन, महेश मोची, गोलू, रफीक खान, दिनेश मोची, धीरज, राजू ढोली, हारून भाई, फारूक, करण लगवान, निखिल खटीक, जयसिंह राजपूत, मुरलीधर, सत्यनारायण, हरीश, कमलेश, इफ्तिकारी छीपा, दिलीप डांगी, प्रहलाद जागेटिया, दिनेश भंडारी, फतहलाल, लखन माली, भागीरथ मोची, सिद्दीक खान सहित कईं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह खबरें भी पढ़ें..

 

(इम्तियाज हुसैन लौहार)
अध्यक्ष
मो. : 9413275182

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *