शम्भुपुरा थाना पुलिस की मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही

चित्तौड़गढ़। जिले की शंभूपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए सशनिवार को नाकाबंदी के दौरान एक महिन्द्रा एक्सयुवी गाड़ी से 407 किलो 970 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले मे मादक पदार्थों की तस्करी व नशा मुक्ति के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी भदेसर अनिल शर्मा के सुपरविजन में शनिवार को एसएचओ शम्भुपुरा रामलाल मीणा उ.नि. अपने थाने के जाप्ता एएसआई सकेन्द्र सिंह, हैड कानि. फतेह सिंह, कानि. मुकेश, रामकिशन व योगेन्द्र के साथ थाना क्षेत्र में गश्त करते हुए सरहद घटियावली पंहुच गांव के बाहर चित्तौडगढ जाने वाले रोड पर नाकाबंदी प्रारम्भ की। इसी दौरान एक सिल्वर रंग की गाडी आती हुई नजर आई जिसके पास आने पर उक्त वाहन के चालक को पुलिस जाब्ता ने रूकाने के लिए हाथ का ईशारा कर रुकवाना चाहा तो उक्त वाहन के चालक ने गाडी को नही रोक कर नाकाबन्दी तोड कर नेतावलगढ़ पाछली गाँव की तरफ जाने वाले रोड पर घुमा कर गाडी को भगा कर ले जाने लगा। थानाधिकारी व पुलिस जाप्ता ने उक्त वाहन का पीछा तो वाहन में से चालक सीट व चालक सीट के पास वाली सीट पर बैठा व्यक्ति वाहन को छोड़ दोनो अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गये। उक्त वाहन महिन्द्रा एक्स.यु.वी. की तलाशी लेने पर वाहन में 22 प्लास्टिक के कटटो में कुल 407 किलो 970 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर थाना शम्भुपुरा पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






