PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK नगर परिषद की कार्मिक उपलब्ध कराने की निविदा निरस्त करने की मांग,मिलीभगत कर सरकारी कार्मिक ही ले रहे ठेके - Chittorgarh News

नगर परिषद की कार्मिक उपलब्ध कराने की निविदा निरस्त करने की मांग,मिलीभगत कर सरकारी कार्मिक ही ले रहे ठेके

SHARE:

नगर परिषद की कार्मिक उपलब्ध कराने की निविदा निरस्त करने की मांग

चित्तौड़गढ़। सरकारी योजनान्तर्गत कार्मिक उपलब्ध कराने की विभिन्न योजनाओं की नगर परिषद की निविदाओं में नगर परिषद में पदस्थ अधिकारी द्वारा ही अपने परिवार के सदस्यों के नाम बनी फर्म से ठेके लेने और वर्षों से अपने परिवार, रिश्तेदारों को लाभान्वित किये जाते रहने सहित कई मामलों में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर निष्पक्ष जांच करने तथा निविदा को स्थगित करने की मांग की गई।
रीना टेलर, जोगेन्द्र सिंह होड़ा, जयपाल ओड़, सुनीला शर्मा, अमरसिंह सोराबर आदि ने जिला कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं में कार्मिक उपलब्ध कराने निविदाएँ आमंत्रित की जाती रही है। वर्तमान में कार्यरत जिला प्रबन्धक ने अपनी पत्नी के नाम से संस्था बनाकर परिवार के सदस्यों को ही पदाधिकारी बनाया हुआ है। इस संस्था के अन्तर्गत ठेके लेते आ रहे हैं और भारी अनियमितताएँ की हुई है। नगर परिषद में दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीवका मिशन अन्तर्गत कार्मिक उपलब्ध कराने की हाल ही निकाली गई निविदा को भी रूकवाये जाने की मांग की गई।

यह खबरें भी पढ़ें…

केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत गुरुवार को चित्तौड़गढ़ दौरे पर

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत 12 को चित्तौड़ में

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत 12 को चित्तौड़ में

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *