PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन - Chittorgarh News

विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

SHARE:

“जल प्रेम” और “जल ही जीवन” विषयों पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता
चित्तौड़गढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एवं वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग द्वारा जिले व शहरी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर “जल प्रेम” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें शहरी क्षेत्र के लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए अपनी कला के माध्यम से जन जागरूकता का संदेश दिया।
इसके अतिरिक्त “जल ही जीवन” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर जल के संरक्षण एवं इसके विवेकपूर्ण उपयोग पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन हेतु मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महावीर कुमार शर्मा ने सभी विद्यालयों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आयोजन से जुड़े अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि ऐसी गतिविधियाँ न केवल विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देती हैं, बल्कि उन्हें पर्यावरण और जल संरक्षण जैसे गंभीर विषयों के प्रति जागरूक भी बनाती हैं।
यह खबरें भी पढ़ें…
https://chittorgarhnews.in/archives/13612
https://chittorgarhnews.in/archives/13616
https://chittorgarhnews.in/archives/13606
https://chittorgarhnews.in/archives/13602
https://chittorgarhnews.in/archives/13599
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *