राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने चित्तौड़गढ़ में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ व तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली

चित्तौड़गढ़। राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी शनिवार को अल्प प्रवास पर चित्तौड़गढ़ पहुंचीं। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक विशेष बैठक की। साथ ही आगामी 21 मई को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।इस अवसर पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया है कि हमारी बहनों के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि जयपुर और उदयपुर में जिस जोश और उत्साह से तिरंगा यात्रा निकाली गई, उसी तरह चित्तौड़गढ़ में भी 21 मई को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब हर आतंकी कार्रवाई का सख्त जवाब देगा। ऑपरेशन सिंदूर के मार्मिक क्षणों ने पूरे देश को भावुक किया और एकता के सूत्र में बांधा है। इस दौरान सुशील शर्मा, अनिल ईनाणी, शैलेंद्र झंवर, ओमप्रकाश शर्मा, भंवर सिंह खरडीबावडी, प्रवीण सिंह राठौड़, दिनेश शर्मा, तेजपाल रेगर, रवि विरानी,रामप्रसाद बगेरवाल, चुन्नीलाल माली, राजन माली, युवराज आर्य, विनित तिवारी, मोनु सलुजा, रवि बैरागी, कुशपाल सिंह उपस्थित थे।
यह खबरें भी पढ़ें…
*पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर इंजीनियर पति को उतारा मौत के घाट, – Chittorgarh News*
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर इंजीनियर पति को उतारा मौत के घाट,
*सरकारी योजनाओं का पैसा खाते में डलवाने के नाम से खुलवाते थे फर्जी एकाउंट, दो साइबर ठग गिरफ़्तार – Chittorgarh News*
सरकारी योजनाओं का पैसा खाते में डलवाने के नाम से खुलवाते थे फर्जी एकाउंट, दो साइबर ठग गिरफ़्तार
*माध्यम वर्ग के आर्थिक स्वावलम्बन में निभाई सकारात्मक भागीदारी: डाॅ. सेठिया – Chittorgarh News*
माध्यम वर्ग के आर्थिक स्वावलम्बन में निभाई सकारात्मक भागीदारी: डाॅ. सेठिया
*मौसमी बीमारियों का बढ़ रहा प्रकोप – Chittorgarh News*
*महारुद्र यज्ञ में भाग लेकर विधायक आक्या ने की सर्वत्र खुशहाली की कामना – Chittorgarh News*
महारुद्र यज्ञ में भाग लेकर विधायक आक्या ने की सर्वत्र खुशहाली की कामना
*3 किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ़्तार, एक कार जब्त – Chittorgarh News*
3 किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ़्तार, एक कार जब्त
*Meera Smriti Sansthan’s executive elected unopposed, Shishodia appointed president – Chittorgarh News*
मीरा स्मृति संस्थान की कार्यकारणी का निर्विरोध निर्वाचन, शिशोदिया अध्यक्ष निर्वाचित
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






