PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 519 रोगी लाभांवित - Chittorgarh News

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 519 रोगी लाभांवित

SHARE:

519 patients benefited from free eye camp
चित्तौड़गढ़। गैल इंडिया की सी एस आर गतिविधियों के तहत एवं महावीर इंटरनेशनल दिल्ली व महावीर इंटरनेशनल हेल्थ केयर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पंचायत भवन घोसुन्डा में आयोजित नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण में 519 रोगी लाभान्वित हुए।

शिविर का शुभारंभ अतिरिक्त कलेक्टर सुरेश खटीक एवं दिनेश भोई द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। इस अवसर पर सुरेश खोईवाल, केदारनाथ, गोपाल दास, गायत्री देवी एवं देवीलाल वैष्णव, चिकित्सक डाॅ. विनोद मीणा, डॉ. दीपक दाधीच, जियाउर्रहमान, शिवप्रसाद, शकील अहमद, किशन लोधा, कालूराम प्रजापत, विमल कुमावत, ओम प्रकाश राठौड़, सुधीर वैष्णव भी उपस्थित थे। महावीर इंटरनेशनल के सचिव सी पी जैन, नवनीत मोदी, पारस पोखरणा, राजेंद्र संचेती, के एम मेहता, अशोक सेठिया एवं अन्य पदाधिकारियो ने शिविर में सेवाएं दी। शिविर में 207 रोगियो का नेत्र परीक्षण कर वांछित उपचार दिया गया। कुल 91 नेत्र रोगियों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई जबकि 120 व्यक्तियों को निशुल्क पास की नजर के चश्मे वितरित किए गए। 84 रोगियों का रक्तचाप चेक किया गया जबकि 60 रोगियों की ब्लड शुगर की जांच की गई। 113 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 55 रोगियो की सीबीसी की जांच की गयी। उचित परीक्षण के पश्चात 12 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। चयनित रोगियों का महावीर इंटरनेशनल नेत्र चिकित्सालय में नेत्र सर्जन डॉ. प्रतिष्ठा छीपा एवं टीम द्वारा नि:शुल्क ऑपरेशन किए जायेंगे।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *