PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK कार से 33 किलो 910 ग्राम अवैध अफिम डोडा चुरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार - Chittorgarh News

कार से 33 किलो 910 ग्राम अवैध अफिम डोडा चुरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

  • गिरफ्तार आरोपी तस्करी में दो साल से फरार
  • 33 kg 910 grams of illegal opium doda chura seized from car, one accused arrested

चित्तौड़गढ़। जिले की राशमी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार से 33 किलो 910 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मंगलवाड़ थाने के एनडीपीएस एक्ट के मामले में दो साल से वांछित होकर फरार चल रहा हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ के लिए एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व डीएसपी गंगरार प्रभुलाल कुमावत के मार्गदर्शन में थानाधिकारी राशमी देवेन्द्र सिंह देवल व थाना राशमी के एएसआई नन्दलाल, हैड कांस्टेबल. रतनलाल, कांस्टेबल रमेश विश्नोई, विनोद कुमार, अर्जुन लाल, चतरदान, दीपक कुमार व राकेश कुमार द्वारा शनिवार को थाना क्षेत्र के गांव लालपुरा में नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान सांखली की तरफ से एक स्विफ्ट कार नम्बर आती हुई नजर आई। जिसके चालक द्वारा नाकाबन्दी से पहले वाहन को रोक कर चालक व उसके साथी कार की फाटक खोल कर भागने लगे। पुलिस जाप्ता द्वारा तुरन्त कार के पास पहुँच घेरा दे कार को चालक सहित रोका गया। कार में चालक के पास की सिट पर बैठा एक व्यक्ति उतर कर जंगलो की तरफ भाग गया, जिसका पिछा किया गया मगर रात्रि का समय होकर अन्धेरा होने से कोई पता नही चल पाया।
थानाधिकारी राशमी द्वारा उक्त कार को चैक किया तो कार की डिक्की में एक प्लास्टिक के कट्टे में पीसा हुआ अफिम डोडा चुरा होना पाया गया, जिसका वजन 33 किलो 910 ग्राम हुआ। उक्त अवैध अफीम डोडाचूरा व कार को जब्त कर आरोपी उदयपुर जिले के भींडर थानांतर्गत नारायणपुरा निवासी 25 वर्षीय मांगी लाल पुत्र वरदीचंद डांगी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी मांगीलाल डांगी से पुछताछ करने पर वह पुलिस थाना मंगलवाड के दो वर्ष पुराने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित होना पाया गया। कार चालक व मौके से फरार एक साथी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर अग्रीम अनुसंधान जारी है।
उक्त कार्यवाही में कांस्टेबल. विनोद कुमार व दीपक कुमार का विशेष योगदान रहा।

यह खबरें भी पढ़ें…

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *