PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK कार से 40 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद - Chittorgarh News

कार से 40 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद 

SHARE:

40 kg opium poppy recovered from car

चित्तौड़गढ़, 11 मई। बिजयपुर थाना पुलिस ने शनिवार रात्रि को गश्त के दौरान एक कार से 40 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है। तस्करों की कार मोड़ पर दीवार से टकराने से तस्कर कार छोडकर भागे।

जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ सुधीर जोशी ने बताया कि मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व वृताधिकारी ग्रामीण चितौडगढ़ शिव प्रकाश के सुपरविजन में थानाधिकारी बिजयपुर प्रभुसिंह चुण्डावत व पुलिस जाप्ता एएसआई प्रेमगिरी, कांस्टेबल जोगेन्द्र सिंह, राजूराम, रणजीत सिंह व राजेन्द्र सिंह द्वारा शनिवार मध्यरात्री गश्त के दौरान उदपुरा से धराणा हो गढवाडा की तरफ जा रहे थे। जिन्हे धराणा गांव के बाहर मोड़ पर एक स्विफ्ट कार रोड़ से नीचे दीवार से टकराई हुई दिखी। संदेह होने पर थानाधिकारी व जाप्ता द्वारा कार को चैक किया गया तो कार में सीटों के बीच व डिग्गी में तीन कट्टों में 40 किलोग्राम अफीम डोडाचुरा मिला।
संभवतः पुलिस के गश्त के दौरान तस्करों की कार मोड़ पर दीवार से टकराने से तस्कर कार छोडकर भागे। थाना बिजयपुर पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्व कर तस्करों की तलाश की जा रही हैं।

यह खबरें भी पढ़ें…

*कार ने ऑटो को मारी पीछे से टक्कर, 5 गंभीर घायल – Chittorgarh News*

कार ने ऑटो को मारी पीछे से टक्कर, 5 गंभीर घायल

*अंजुमन सदर पद के लिए तीन दावेदार मैदान में, चुनाव 13 को – Chittorgarh News*

अंजुमन सदर पद के लिए तीन दावेदार मैदान में, चुनाव 13 को

 

*देश की विजय और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए हुआ बगलामुखी हवन – Chittorgarh News*

देश की विजय और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए हुआ बगलामुखी हवन

*विधायक आक्या ने साध्वियों से लिया आशीर्वाद – Chittorgarh News*

विधायक आक्या ने साध्वियों से लिया आशीर्वाद

*हिन्दुस्तान जिंक ने लिफ्ट सिंचाई तकनीक से 125 एकड़ कृषि भूमि का किया कायाकल्प – Chittorgarh News*

हिन्दुस्तान जिंक ने लिफ्ट सिंचाई तकनीक से 125 एकड़ कृषि भूमि का किया कायाकल्प

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *