PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK “प्रवाह” वेव्स अवॉर्ड से सम्मानित - Chittorgarh News

“प्रवाह” वेव्स अवॉर्ड से सम्मानित

SHARE:

कोमल मूल रूप से उपरेड़ा की है निवासी

चित्तौड़गढ़। भारत की मेज़बानी में पहेली बार मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के रूप में हुए विश्व श्रव्य, दृश्य मनोरंजन शिखर सम्मेलन वेव्स (वर्ल्ड ऑडियो विसुअल & Entertainment Summit) 2025 में चित्तौड़गढ़ ज़िले के उपरेड़ा गाँव में रहने वाली कोमल बारेठ पुत्री स्वर्गीय श्याम लाल बारेठ और उनकी टीम “प्रवाह”को वेव्स अवार्ड से नवाज़ा गया।

कोमल का दूरदर्शन पर प्रसारित रियलिटी शो सिम्फनी ऑफ़ इंडिया भारत कि गूंज में चयन हूआ था, जिसका प्रसारण 4 मार्च को साय: 6 बजे से दूरदर्शन चैनल पर हुआ था। कोमल ने राजस्थानी फ़ॉक गाकर सभी निर्णायकों का दिल जीत लिया, कोमल की टीम सिम्फनी ऑफ़ इंडिया भारत की गूंज में सेकंड रनरअप रही, इस कारण कोमल की टीम “प्रवाह “ को वेव्स में प्रस्तुति देनें का अवसर और वैव्स अवॉर्ड से सम्मानित किया ।
वेव्स का इनोग्रेशन पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया वेव्स में बॉलीवुड की सभी हस्तियाँ और महाराष्ट्र के सीएम भी मौजूद थे।
कोमल पहेली ऐसी कांटस्टेंट है जिसको सिम्फनी ऑफ़ इंडिया के सेट पर दो बार star performer of the day का अवॉर्ड मिला और कोमल को स्टार परफॉर्मर ओफ़ द सीज़न का भी अवॉर्ड मिला है। इससे पहले भी कोमल ने सुपर सिंगर प्लस राजस्थान में भी अपनी आवाज़ का जादू बिखेर चुकी हैं । कोमल ने इस एचीवमेंट का श्रेय अपने बड़े भैया राजमल बारेठ और अपनी फ़ैमिली को दिया हैं कोमल ने बताया कि भैया साथ नहीं देते तो आज वे यहाँ तक नहीं होती, कोमल ने उपरेड़ा का ही नहीं पुरी राशमी तहसील चितौड़गढ़ राजस्थान का नाम रोशन किया है।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *