The condition of the roads in the city is pathetic, people erected a dummy to avoid potholes

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़-उदयपुर मार्ग पर जोधपुर मिष्ठान भंडार के बाहर सड़क पर पिछले एक महीने से एक बड़ा गड्ढा बना हुआ है। यह गड्ढा अब राहगीरों और गाड़ी चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। सड़क की यह स्थिति दुर्घटना को न्योता दे रही है, लेकिन अब तक प्रशासन और नगर परिषद ने इसे ठीक करने की कोई पहल नहीं की है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने अनोखी पहल करते हुए राहगीरों को सावधान करने के लिए वहां एक पुतला लगाया। यह गड्ढा शहर के एक व्यस्त मार्ग पर स्थित है जहां से रोजाना सैकड़ों लोग और गाड़ियां गुजरते हैं। यह मार्ग जिला अस्पताल की ओर से ही आता है। जहां मरीजों को उदयपुर हॉस्पिटल रेफर किया जाता है। यह गड्ढा आपातकालीन परिस्थितियों में भी बाधा बन सकता है। नेहरू नगर निवासी राजेश धाकड़ ने बताया कि चित्तौड़गढ़-उदयपुर मार्ग पर उनकी दुकान है। कई बार नगर परिषद और प्रशासन को इस गड्ढे की जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। शहर में अन्य स्थानों पर सड़कों की मरम्मत का कार्य जारी है, पर इस स्थान को नजरअंदाज किया गया है। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने इस गड्ढे से बचाव के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। लोगों को सतर्क करने के लिए उन्होंने गड्ढे के पास एक पुतला लगाकर संदेश दिया ताकि वहां से गुजरने वाले लोग सतर्क रहें और हादसे से बच सकें। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क की तत्काल मरम्मत करवाई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






