One day farmer training organized under Nutrition Fortnight

चित्तौड़गढ़। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा पोषण पखवाडा के अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण, गोष्ठी एवं आंगनवाड़ी वर्कर पोषण कार्यक्रमो का आयोजन किया गया, जिसमें आंगनवाड़ी वर्कर, कृषक एवं कृषक महिलाओं को विभिन्न कार्यक्रमो के तहत पोषण सम्बन्धी जानकारी दी गई। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रतन लाल सोलंकी ने कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को केविके की गतिविधियो एवं योजना के उद्देश्यो एवं लाभ से अवगत कराते हुए किसानों को दैनिक दिनचर्या में काम आने वाली सब्जियां एवं फल के लिए ंगृहवाटिका प्रबंधन एवं प्रशिक्षण का महत्व, गृह वाटिका हेतु जैविक खादों का प्रयोग, वर्मीकम्पोस्ट बनाने की विभिन्न विधियां व जैविक खाद-वर्मीवाश तैयार करने की जानकारी दी। साथ ही ंगृहवाटिका द्वारा सब्जियो का उत्पादन कर दैनिक आहार, थाली में संतुलित अनाज, सब्जी एवं फल समावेश करने की तकनीकी जानकारी दी। प्रत्येक प्रशिक्षणार्थियों को अपने घर में सब्जियो के साथ 5 फलदार पौधे जिसमें पपीता, नींबू, चीकू, अमरूद, आवंला के पौधे घर के आंगन में लगाये जिससे परिवार के बच्चो को फल खाने में मिल सके जिससे बच्चो के स्वास्थ्य में भी लाभदायक होते है। दीपा इंदौरिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को स्वास्थ्य एवं शिक्षा का महत्व बताया गया इसके अंतर्गत घरेलू स्तर पर बनाए जा सकने वाले कम खर्च में बनने वाले पौष्टिक भोजन तथा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की सैद्धांतिक जानकारी प्रदान की गई।
यह खबरें भी पढ़ें…
*हिंदुस्तान जिंक द्वारा जंग के खिलाफ जिंक जागरूकता अभियान की शुरूआत – Chittorgarh News*
हिंदुस्तान जिंक द्वारा जंग के खिलाफ जिंक जागरूकता अभियान की शुरूआत
*आतंकी हमले के विरोध मे प्रदर्शन कर दिवंगतों को दी श्रृद्धाजंलि – Chittorgarh News*
आतंकी हमले के विरोध मे प्रदर्शन कर दिवंगतों को दी श्रृद्धाजंलि
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






