6 accused arrested in case of murderous attack over plot dispute

चित्तौड़गढ़ । भदेसर थानांतर्गत सोडावास गांव में गत 13 अप्रैल को प्लॉट के विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने के मामले मे भदेसर थाना पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफतार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस थाना भदेसर मे ग्राम सोडवास मे गत 13 अप्रैल को सोडावास निवासी 36 वर्षीय दशरथ पुत्र बद्री लाल मेघवाल ने थाना भदेसर पर एक रिपोर्ट पेश कर बताया कि गाँव सोडावास मे उसके कब्जा शुदा प्लॉट पर जबरू, कमल, संतोष बाई, केसर कुमारी, बाबुलाल रेबारी, आशाराम रेबारी व अन्य लोगो ने उसके प्लॉट पर लगे खम्भे तोड दिये व आडे फिर कर जान से मारने की नियत से उस पर लाठी, डन्डो व कुल्हाडी आदि से मारपीट की और जाति सुचक शब्दो से अपमानित किया। जिससे उसके व उसके परिवार की महिला व अन्य लोगो के हाथ पैर व सिर में गंभीर चोटे आई। जिस पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान डीएसपी भदेसर अनिल शर्मा द्ववारा प्रारम्भ किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन मे थानाधिकारी भदेसर धर्मराज मीना उप निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम द्ववारा उक्त घटना में शामिल आरोपीयो की तलाश कर डिटेन किया गया। जिनको नियमानुसार प्रकरण मे गिरफतार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमान्ड पर लिया गया है। प्रकरण मे अनुसधान जारी है।
*गिरफ्तार आरोपी-*
1. बापू लाल पुत्र नानुराम जी जाति रेबारी उम्र 46 साल पेशा खेती निवासी सोडावास थाना भदेसर जिला चित्तौडगढ।
2. दली चंद पुत्र मिठ्ठु लाल उम्र 45 वर्ष जाति रेबारी पेशा खेती व मजदूरी निवासी रेबारियों की ढाणी थाना भदेसर जिला चित्तौडगढ।
3. देवी लाल उर्फ कमल पुत्र जबरू उर्फ जबरमल उम्र 25 साल जाति रेबारी पेशा ड्राईवरी निवासी सोडावास थाना भदेसर जिला चित्तौडगढ।
4. गोपी लाल रेबारी पुत्र नानुराम रेबारी उम्र 59 साल जाति रेबारी पेशा खेती निवासी सोडावास थाना भदेसर जिला चित्तौडगढ।
5. विकम लाल रेबारी पुत्र राजाराम उम्र 33 वर्ष जाति रेबारी पेशा ड्राईवरी निवासी सोडावास थाना भदेसर जिला चित्तौडगढ।
6. जबरू उर्फ जबर मल पुत्र नानू राम उम्र 47 साल जाति रेबारी पेशा खेती व मजदूरी निवासी सोडावास थाना भदेसर जिला चित्तौडगढ।
यह खबरें भी पढ़ें…
*भीषण गर्मी को देखते हुए प्राथमिक विद्यालय संचालन समय परिवर्तित – Chittorgarh News*
भीषण गर्मी को देखते हुए प्राथमिक विद्यालय संचालन समय परिवर्तित
*ज़िंक कर्मचारी सहकारी उपभोक्ता भंडार द्वारा एलपीजी सुरक्षा सेमिनार का आयोजन – Chittorgarh News*
ज़िंक कर्मचारी सहकारी उपभोक्ता भंडार द्वारा एलपीजी सुरक्षा सेमिनार का आयोजन
*युवा संगठन ने पक्षियों के लिए बांधे परिंडे – Chittorgarh News*
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






