PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 945 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ़्तार - Chittorgarh News

945 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ़्तार 

SHARE:

चित्तौड़गढ़। जिले की साडास थाना पुलिस ने अफीम तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक बाईक पर सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 945 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी गंगरार प्रभुलाल कुमावत के सुपरविजन मे थानाधिकारी आजाद पटेल, हैड कांस्टेबल. कैलाशचन्द्र, बाबुलाल, मखनलाल, अमीनचन्द, मुकेश, रामलाल व महेश गिरी द्वारा साडास थाना सर्कल के आकोडिया तिराया पर नाकाबन्दी की गई। इसी दौरान तुम्बडिया की तरफ से एक मोटरसाईकिल तेज गति से आई जिसको पुलिस टीम द्वारा रूकवाया गया व संदिग्ध होने पर मोटरसाईकिल की तलाशी ली गई तो मोटरसाईकिल की डिक्की में सफेद रंग की पारदर्शी प्लास्टिक की थैली नजर आई जिसमें 945 ग्राम अवैध अफीम पाई गई। उक्त अवैध अफीम व मोटर साईकिल को जब्त कर आरोपी भीलवाड़ा जिले के कारोई थानांतर्गत राजपुरा निवासी रामलाल पुत्र मांगीलाल गुर्जर व कारोई थानांतर्गत रायड़ा निवासी कालू पुत्र नन्दा गुर्जर को गिरफ़्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है।

यह खबरें भी पढ़ें…

*सत्रहवीं शब मनाई, मांगी अमन चैन की दुआएं, बांधे परिंडे – Chittorgarh News*

सत्रहवीं शब मनाई, मांगी अमन चैन की दुआएं, बांधे परिंडे 

*बाईक सवार से एक किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त, एक गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

बाईक सवार से एक किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त, एक गिरफ़्तार 

*80 हज यात्रियों को दिया हज यात्रा का प्रशिक्षण – Chittorgarh News*

80 हज यात्रियों को दिया हज यात्रा का प्रशिक्षण

*बिजली आपूर्ति को लेकर ऊर्जा राज्य मंत्री ने ली समीक्षा बैठक – Chittorgarh News*

बिजली आपूर्ति को लेकर ऊर्जा राज्य मंत्री ने ली समीक्षा बैठक

*स्वीफ्ट कार से एक क्विंटल 41 किलो अवैध डोडाचुरा जब्त, एक आरोपी गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

स्वीफ्ट कार से एक क्विंटल 41 किलो अवैध डोडाचुरा जब्त, एक आरोपी गिरफ़्तार

*एक किलो 790 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार – Chittorgarh News*

एक किलो 790 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

*स्कोर्पियो कार से 3 क्विंटल 84 किलोग्राम अवैध ड़ोड़ाचुरा जब्त – Chittorgarh News*

स्कोर्पियो कार से 3 क्विंटल 84 किलोग्राम अवैध ड़ोड़ाचुरा जब्त

*राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर पुलिस करेगी दुर्ग पर श्रमदान – Chittorgarh News*

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर पुलिस करेगी दुर्ग पर श्रमदान

 

*बाबा साहब की जयंती पर श्रद्धा सुमन किए अर्पित – Chittorgarh News*

बाबा साहब की जयंती पर श्रद्धा सुमन किए अर्पित

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *