PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK हिन्दुस्तान ज़िंक के अग्निशमन दल की सहायता से बेगूं में 20 घंटे की मशक्कत के बाद बायोमास की आग पर पाया काबू - Chittorgarh News

हिन्दुस्तान ज़िंक के अग्निशमन दल की सहायता से बेगूं में 20 घंटे की मशक्कत के बाद बायोमास की आग पर पाया काबू

SHARE:

With the help of Hindustan Zinc’s fire brigade, the biomass fire was brought under control after 20 hours of effort in Begun

चित्तौड़गढ़। कृषि उपज मंडी, बेगूं, के निकट स्थित श्री शिव शक्ति इंडस्ट्रीज में लगी एक बड़ी आग पर 20 घंटे की मशक्कत के बाद हिन्दुस्तान ज़िंक के अग्निशमन दल की सहायता से काबू पाया। यह घटना 26 मार्च, को लगभग शाम 5 बजे हुई, जिसमें उद्योग के प्राथमिक कच्चे माल, भूसी के एक बड़े बायोमास भंडारण सुविधा में आग लग गई थी।

सूचना मिलने पर हिन्दुस्तान ज़िंक लिमिटेड चंदेरिया लेड जिं़क स्मेल्टर की टीम ने तुरंत कार्रवाई की। डिप्टी हेड स्मेल्टर एवं लोकेशन हेड मानस त्यागी और उनकी टीम के निर्देशन में, सुरक्षा प्रमुख बालचंद पाटीदार, और फायर ऑफिसर विनय, द्वारा निर्देशित, अग्निशमन दल तुरंत रवाना हुआ, और आग से निपटने के लिए अपने बहुउद्देशीय फायर टेंडर को तैनात किया।

अग्निशमन दल में रवि प्रकाश, महेंद्र मीणा, रिंकेश, खुमाजी सिसोदिया, आशीष कुमार और स्वरूप सिंह ने मौके पर पहुंचे । भंडारण क्षेत्र के भीतर आग को भड़कते हुए पाया, जिससे बायोमास सामग्री का बड़ा हिस्सा खतरे में पड़ गया। सूखी भूसी से भड़की आग को बुझाना बडी चुनौती था, जिसके लिए निरंतर और गहन अग्निशमन प्रयास किये गये। चंदेरिया लेड जिं़क स्मेल्टर की फायर ब्रिगेड ने लगातार आग पर काबू पाने, स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए 1 लाख लीटर से अधिक पानी का उपयोग किया। 20 घंटे के निरंतर संचालन के बाद अंततः आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आगे के नुकसान और संभावित वृद्धि को रोका जा सका।

यह घटना क्षेत्र की सुरक्षा में चंदेरिया लेड जिं़क स्मेल्टर की फायर ब्रिगेड द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है। इससे पूर्व इस माह टीम द्वारा जिले भर में 20 से अधिक खेतों और जंगलों में आग, बेगूं में टैंकर पलटने की घटना पर त्वरित कार्रवाई कर संपत्ति और आजीविका की रक्षा हेतू महत्वपूर्ण भूमिका निभायी गयी है।

यह ख़बरें भी पढ़ें…

*15 हज़ार रिश्वत लेते घूसखोर एएसआई बाबूलाल रंगेहाथों गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

15 हज़ार रिश्वत लेते घूसखोर एएसआई बाबूलाल रंगेहाथों गिरफ़्तार

*तस्करी में जब्त वाहनों का नीलामी द्वारा किया निस्तारण, 30 वाहनों का खुली बोली द्वारा किया विक्रय – Chittorgarh News*

तस्करी में जब्त वाहनों का नीलामी द्वारा किया निस्तारण, 30 वाहनों का खुली बोली द्वारा किया विक्रय

*अवैध मादक पदार्थों की कमाई से अर्जित 2 करोड़ रु की अवैध संपत्ति को कराया फ्रिज – Chittorgarh News*

अवैध मादक पदार्थों की कमाई से अर्जित 2 करोड़ रु की अवैध संपत्ति को कराया फ्रिज

*रंग तेरस पर रंगो से सराबोर हुए शहरवासी – Chittorgarh News*

रंग तेरस पर रंगो से सराबोर हुए शहरवासी

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *