PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK बैग से 500 ग्राम अफीम व 460 ग्राम डोडा चूरा के साथ आरोपी गिरफ़्तार - Chittorgarh News

बैग से 500 ग्राम अफीम व 460 ग्राम डोडा चूरा के साथ आरोपी गिरफ़्तार 

SHARE:

The accused was arrested with 500 grams of opium and 460 grams of poppy husk from his bag 

चित्तौड़गढ़। जिले की मंगलवाड़ थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 500 ग्राम अवैध अफीम व 460 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही के समस्त थानाधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसी क्रम में एएसपी सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में एसएचओ मंगलवाड भगवानलाल मय पुलिस जाब्ता कांस्टेबल राकेश कुमार, सुनिल कुमार, उम्मेदसिंह व राजेन्द्र के साथ थाना क्षेत्र में गश्त करते हुए मंगलवाड –चितौडगढ हाईवे रोड ब्रीज के नीचे पहुंचे, जहां एक व्यक्ति पुलिस जाब्ते को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पकडकर नाम पता पूछा तो अपना नाम जयपुर जिले के बिलौची थाना दौलतपुरा निवासी शंकरलाल पुत्र रामनाथ जाट होना बताया। जिसकी तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जेशुदा बैग से 500 ग्राम अवैध अफीम व 460 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया जाकर आरोपी शंकर लाल को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।

यह ख़बरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *