तीन साल पहले तस्करी के दौरान पुलिस पर फायर कर हुआ था फरार

चित्तौड़गढ़। तीन साल पहले मादक पदार्थों की तस्करी के दौरान पुलिस पर फायर कर फरार हुए जिला स्तरीय टॉप 10 वांछित अपराधी जीतू बन्ना को बुधवार को कनेरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पांच हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की गई थी।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के दौरान फरार हुए जिले के वांछित अपराधियों की धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी सरिता सिह एवं डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी कनेरा महेन्द्र सिंह को वांछित अपराधी जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू बन्ना के साडास आने की सूचना पर बुधवार को स्वयं व थानाधिकारी साडास आजाद पटेल एवं थाना कनेरा के एएसआई बालमुकुंद, कांस्टेबल नेतराम के साथ साडास पहुँच तीन साल पहले मादक पदार्थों की तस्करी के दौरान नाकाबंदी कर रही पुलिस पर फायर कर फरार हुए वांछित ईनामी जिला स्तरीय टॉप टेन अपराधी साडास थाने के सादी को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी जितेन्द्र उर्फ जितु बन्ना की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पांच हजार रूपये के ईनाम की घोषणा की हुई थी।
यह ख़बरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






