MP Joshi became the chairman of the Parliament’s petition committee

चित्तौड़गढ़। सांसद व राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सी.पी.जोशी को संसद की लोकसभा में याचिका (पिटीशन) समिति का सभापति मनोनीत किया हैं।
सांसद जोशी को संसद की 15 सदस्यी लोकसभा की याचिका समिति का सभापति व अन्य 14 सांसद को सदस्य बनाया गया है। जिनमे सदस्य सांसद एंटो एंटनी, मितेश पटेल बाकाभाई, सुखदेव भगत, राजू बिस्टा, गुरमीत सिंह, बस्तिपति नागराजू, डॉ.राजकुमार सांगवान, कमलजीत शेहरावत, मंजू शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा, अभय कुमार सिन्हा व राजमोहन उन्नीथन है।
सांसद जोशी वर्तमान में संसद की सार्वजनिक उपक्रम समिति व ऊर्जा समिति में सदस्य है तथा पूर्व में बहु-राज्य सहकारी समिति (संशोधन) विधेयक, 2022 बिल की सयुंक्त समिति के सभापति भी रह चुके है।
सांसद जोशी ने याचिका समिति के सभापति मनोनीत किये जाने पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त किया।
लोकसभा की याचिका समिति एक महत्वपूर्ण समिति है तथा इसके कार्य आम जनता की ओर से संसद में उठाई गई याचिकाओं पर विचार करना, याचिकाओं पर सरकार से राय मांगना, याचिकाओं पर रिपोर्ट देना, याचिकाओं के निपटान के लिए निर्देश देना, याचिकाओं से जुड़े मामलों में मंत्रालय के विचारों पर विचार करना,याचिकाओं के निपटान के लिए सभा में रिपोर्ट पेश करना,नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना आदि है।
यह ख़बरें भी पढ़ें…
*नाबालिक से दुष्कर्म प्रयास के आरोपी की कोर्ट में वकीलों ने की धुनाई, वकील व पुलिस के बीच हुई धक्का मुक्की – Chittorgarh News*
*यूरिया के अवैध भंडारण पर कार्यवाही, 1980 कट्टे जब्त – Chittorgarh News*
*नार्कोटिक्स विभाग में बंदी की मौत का मामला, 72 घंटे बाद मांगो पर बनी सहमति, शव परिजनों को सुपुर्द – Chittorgarh News*
नार्कोटिक्स विभाग में बंदी की मौत का मामला, 72 घंटे बाद मांगो पर बनी सहमति, शव परिजनों को सुपुर्द
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...







