PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK अल्पसंख्यक कांग्रेस ने किया कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा व सीकर विधायक हाकिम अली का इस्तकबाल - Chittorgarh News

अल्पसंख्यक कांग्रेस ने किया कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा व सीकर विधायक हाकिम अली का इस्तकबाल

SHARE:

चित्तौड़गढ़ 3 फरवरी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा व सीकर विधायक हाकिम अली के शनिवार को निजी दौरे के दौरान चित्तौड़गढ़ पहुँचने पर प्रदेश सचिव प्रमोद सिसोदिया के सानिध्य एवं अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला चित्तौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार के नेतृत्व में मेवाड़ी पगड़ी पहना, विजय स्तंभ भेंट कर इस्तकबाल किया गया।
जिला संगठन मंत्री नवाब खान ने बताया कि कांग्रेस पदाधिकारियों का शनिवार को ओछड़ी के निकट एक निजी रिसोर्ट में पहुँचने पर स्वागत किया गया तथा अल्पसंख्यकों के हितार्थ मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार, जमील अहमद, शरीफ खान, शाहीद खान, दिलावर खान, शाहीद, उमर, अमजद खान, गौस मोहम्मद, हाजिक, तोहिद सहित कईं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह ख़बरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *