PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK जिला परिषद वार्ड चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक - Chittorgarh News

जिला परिषद वार्ड चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक 

SHARE:

BJP meeting regarding Zila Parishad ward elections  
चित्तौड़गढ़ 3 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला परिषद के वार्ड नंबर 22 (बेंगु क्षेत्र) के उपचुनाव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट की अध्यक्षता में बैठक हुई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि बैठक में जिला परिषद के  वार्ड 22 के चुनाव की तैयारी को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जिला परिषद के चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएं। हम सभी सामुहिक रूप से यह चुनाव लड़ना है। उन्होंने बुथ स्तर तक बैठकें कर धरातल पर रणनीति और योजना बनाते हुए प्रत्येक मतदाता तक पंहुचने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ और आत्मनिर्भर बनाए जाने तथा गांव, गरीब किसान तक केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को आसानी से पहुंचाया जा सके, इसके लिए भाजपा कार्य कर रही है। बैठक को  चुनाव संयोजक कैलाश मंत्री, जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत, श्याम लाल पहाड़िया, उमेश त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष गोपाल चौबे ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला मंत्री गोवर्धन जाट, प्रभुलाल धाकड़, उंकार लाल धाकड़, शेखर शर्मा, रामगोपाल ओझा, शंभू लाल धाकड़, लीला शंकर धाकड़, सोहन लाल खटीक, कन्हैया लाल धाकड़,रतन सिंह चौहान, प्रकाश धाकड़, पप्पू कुमार, घीसालाल मेवाड़ा आदि उपस्थित थे।
यह ख़बरें भी पढ़ें…

*300 से अधिक विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार – Chittorgarh News*

300 से अधिक विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार

*लखारा समाज सामूहिक विवाह में हुआ 22 जोड़ों का विवाह – Chittorgarh News*

लखारा समाज सामूहिक विवाह में हुआ 22 जोड़ों का विवाह

*ग्रामीण हाट बाजार के बिगड़े हालात, नहीं दे रहा कोई ध्यान – Chittorgarh News*

ग्रामीण हाट बाजार के बिगड़े हालात, नहीं दे रहा कोई ध्यान

*राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन, सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने की अपील – Chittorgarh News*

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन, सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने की अपील

*हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि (शहीद दिवस) के रूप में मनाई – Chittorgarh News*

हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि (शहीद दिवस) के रूप में मनाई 

*पंचायत उपचुनाव कार्यक्रम घोषित, निषेधाज्ञा लागू – Chittorgarh News*

पंचायत उपचुनाव कार्यक्रम घोषित, निषेधाज्ञा लागू

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *