PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK छठी स्ट्रोंग मेन व पाँचवीं स्ट्रोंग वुमेन ऑफ चित्तौड़गढ़ प्रतियोगिता 26 को - Chittorgarh News

छठी स्ट्रोंग मेन व पाँचवीं स्ट्रोंग वुमेन ऑफ चित्तौड़गढ़ प्रतियोगिता 26 को

SHARE:

Sixth Strong Men and Fifth Strong Women of Chittorgarh competition on 26th 

चित्तौड़गढ़। जिला स्तरीय 6ठी स्ट्रोंग मेन व 5वीं स्ट्रोंग वुमेन ऑफ चित्तौड़गढ़ की एक दिवसीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता रविवार 26 जनवरी को चामटी खेड़ा चौराहा स्थित भारत बाग में आयोजित होगी।

जानकारी देते हुए संघ सचिव रवि बैरागी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर, मास्टर पुरुष एवं महिला वर्ग में जिले भर से लगभग 200 खिलाड़ी भाग लेंगे। विजेताओं को नगद पुरस्कार, ट्रॉफी व गिफ्ट दिये जाएंगे वहीं विजेता खिलाड़ी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होगा जो 2 व 3 फरवरी को बांदीकुई, दौसा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चित्तौड़गढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता को लेकर संरक्षक विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या के निर्देशानुसार चेयरमेन प्रदीप लड्ढा, अध्यक्ष रवि विराणी, उपाध्यक्ष रामनरेश गाडरी, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार टेलर, सदस्य लोकपालसिंह डेट, खुशपालसिंह नरधारी, संदीप पंवार, योगेश धोबी, आशीष बुरठ, अनिकेत बेनीवाल, शुभम राठौड़, रोहित खटीक, दीपक बैरवा, कुन्दन घारू, विरेन्द्र सिंह, राहुल सेन, लोकेश गुर्जर, दर्शन गोस्वामी, हर्षित चौधरी, अरूणसिंह शक्तावत, हर्षित सखवाया, उत्साह सरकार, दक्षविजयसिंह, पवन मेनारिया द्वारा तैयारियां की जा रही है।

यह ख़बरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *