तस्करों से जब्त वाहनों का नीलामी द्वारा किया निस्तारण

SHARE:

Vehicles seized from smugglers will be disposed of through auction

चित्तौड़गढ़। भारत सरकार के गजट नोटिफिकेशन व पुलिस मुख्यालय के निर्देशों की पालना में जिले के विभिन्न पुलिस थानों में मादक पदार्थों की तस्करी में जब्त किए गए वाहनों को सदर निम्बाहेड़ा थाने में जिला स्तरीय औषधी व्ययन समिति द्वारा नीलामी कर निस्तारण किया गया। मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तस्करों से जब्त किए गए 44 वाहनों को पुलिस द्वारा खुली बोली लगाकर नीलाम किया गया। 14 दोपहिया, 29 चैपहिया व 1 भारी वाहन की नीलामी हुई, इस नीलामी प्रक्रिया में सरकार को करीब 45 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिला अफीम का बृहद उत्पादन क्षेत्र होने व राज्य की सीमा से लगा होने के कारण मादक पदार्थों की तस्करी इसी रूट से होकर निकलने की वजह से जिले के कई थानों में मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल वाहनों को माल के साथ जब्त किया गया है। उक्त जब्त वाहनों से जिले के थाने के माल खाना भरे पड़े हुए हैं, थानों में अन्य वाहनों के रखने की व्यवस्था नहीं होने की वजह से उन्हें नियमानुसार निस्तारण किया जाना हैं। भारत सरकार के गजट नोटिफिकेशन की अनुपालना व पुलिस मुख्यालय राजस्थान के निर्देशों पर एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में जब्त ऐसे वाहन जिनका न्यायालय द्वारा निर्णय हो चुका हो अथवा भौतिक सत्यापन किया गया हो, ऐसे वाहनों के प्रस्ताव पुलिस थानों से मंगवा कर कार्यालय की एमओबी शाखा के प्रभारी गोविंद कुमार, एएसआई मनोज कुमार व स्टाफ एवं लेखा शाखा के सहायक लेखाधिकारी सागर गिरी गोस्वामी व कर्मचारियों द्वारा वाहनों को खुली बोली लगाकर नीलाम किया गया। वाहनों की नीलामी के लिए पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी की अध्यक्षता में पाँच सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई, जिसमें एएसपी सरिता सिंह, अपराध सहायक जोधाराम गुर्जर, सहायक लेखा अधिकारी कैलाश भराडिया व परिवहन निरीक्षक विक्रम सालवी आदि उपस्थित थे। जिन्होंने खुली बोली लगवा कर वाहनों की नीलामी करवाई। उक्त नीलामी में जिला चित्तौड़गढ़ के अलावा उदयपुर, भीलवाड़ा, जोधपुर, केकड़ी व मध्यप्रदेश तक के बोलीदाता शामिल हुए। एनडीपीएस एक्ट में जब्त 44 वाहनों को गुरुवार को सदर निम्बाहेड़ा थाने पर खुली बोली द्वारा नीलामी की गई, जिनमे सभी 44 वाहनों को उच्चतम बोली द्वारा स्वीकार कर बोली दाता को अग्रिम कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। 04 वाहनों की बोली नहीं लग पाने की वजह से उन्हें लंबित रखा गया। 14 दोपहिया, 29 चोपहिया व 1 भारी वाहन की हुई इस नीलामी प्रक्रिया में सरकार को करीब 45 लाख रुपये का राजस्व हुआ। एसपी जोशी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल जिले में जब्त वाहनो की नीलामी प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी। जिला पुलिस द्वारा गत तीन माह में अब तक 235 वाहनों का नीलामी द्वारा निस्तारण किया गया है।

यह ख़बरें भी पढ़ें…

*गणतंत्र दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में – Chittorgarh News*

गणतंत्र दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में

*सहायक जनसंपर्क अधिकारी शर्मा को दी विदाई – Chittorgarh News*

सहायक जनसंपर्क अधिकारी शर्मा को दी विदाई

 

*18 वर्ष से फरार पांच हजार रूपये का ईनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार – Chittorgarh News*

18 वर्ष से फरार पांच हजार रूपये का ईनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment

और पढ़ें