PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK एनडीपीएस तस्करी में आठ वर्षों से वांछित पांच हजार रूपये का ईनामी बदमाश गिरफ़्तार - Chittorgarh News

एनडीपीएस तस्करी में आठ वर्षों से वांछित पांच हजार रूपये का ईनामी बदमाश गिरफ़्तार 

SHARE:

चित्तौड़गढ़। मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में आठ वर्षों से फरार वारण्टी पांच हजार रुपये के ईनामी किशन लाल जाट को कपासन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। न्यायालय से जमानत से फरार होने पर गिरफ्तारी के लिए ईनाम जारी किया गया था।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि भादसोड़ा थाना पुलिस ने 12 अगस्त 2011 को थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप से अवैध मादक पदार्थ जब्त किया था, जिसमे पिकअप चालक व उसका साथी मौके से फरार हो गए थे, जिनको नामजद किया जाकर गिरफ्तार किया गया, उसके बाद आरोपी किशनलाल जाट को 2017 में जमानत मिलने पर वह फरार हो गया। जिसकी काफी तलाश करने पर भी नहीं मिलने से पुलिस अधीक्षक कार्यालय से वारण्टी किशनलाल पुत्र रामलाल जाट उम्र 40 साल निवासी जयपुरा थाना कपासन जिला चित्तौडगढ (राज.) पर पांच हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया।
मादक पदार्थों की धरपकड़ व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व डीएसपी कपासन हरजी लाल यादव के सुपरविजन एवं थानाधिकारी कपासन रतन सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में थाने के कुंजबिहारी, नीरज कुमार व किशन लाल ने आसुचना संकलन एंव सूचना के आधार पर आठ सालों से फरार वारण्टी कपासन थाने के जयपुरा निवासी 40 वर्षीय किशनलाल पुत्र रामलाल जाट उम्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासील की जिसको न्यायालय में पेश किया जायेगा।

यह खबरें भी पढ़े…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *