तस्करी में जब्त 52 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट

SHARE:

चित्तौड़गढ़़। जिले के 12 पुलिस थानों में जब्तशुदा अवैध डोडाचूरा व गांजा को न्यायालय से भौतिक सत्यापन व निणर्य के बाद शनिवार को पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी की उपस्थिति में जिला औषधि व्ययन समिति द्वारा थाना शंभूपुरा के सावा स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट की कीलन में जलाकर पुलिस द्वारा 52 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा व गांजा को नष्ट किया गया। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि, जिले के पुलिस थानों के मालखाना एनडीपीएस एक्ट में जब्तशुदा मादक पदाथोर्ं व वाहनों की वजह से लबालब भरे पड़े हुए हैं, जिससे अन्य जब्तशुदा मालों के रखने की समस्या आ रही थी। माल निस्तारण और थाने को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कायार्लय की कायर् प्रणाली शाखा द्वारा संबंधित थानाधिकारियों से माल के निस्तारण के संबंध में प्रस्ताव प्राप्त कर, रिकॉडर् तैयार किया गया। उक्त कायर्वाही के दौरान पुलिस अधीक्षक जोशी, अति पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, डीएसपी भदेसर अनिल शमार्, पुलिस निरीक्षक जोधाराम सहित संबंधित 12 थानों के थानाधिकारी एवं मालखाना प्रभारी व कायर्प्रणाली शाखा प्रभारी एएसआई गोविंद कुमार, मनोज कुमार एवं कायार्लय के कमर्चारियों आदि की उपस्थिति में आवश्यक रिकॉडर् मिलान करने के बाद मादक पदाथोर्ं का वजन किया गया तथा संबंधित माल के वजन करने व नष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया पारदशीर् हो इसके लिए सम्पूणर् कायर्वाही के समय विभागीय फोटोग्राफर हैड कानि. सत्यनारायण से फोटो ग्राफी व विडियो ग्राफी करवाई गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के थाना कोतवाली, सदर चित्तौड़गढ़, कोतवाली, सदर निम्बाहेड़ा, गंगरार, चंदेरिया, बस्सी, कपासन, आकोला, निकुम्भ, जावदा व शंभूपुरा के कुल 12 पुलिस थानों में दजर् कुल 38 प्रकरणों में से 33 प्रकरणों में अवैध मादक पदाथर् 52 क्विंटल 07 किग्रा 872 ग्राम डोडा चूरा व 05 प्रकरणों में 27 किग्रा 302 ग्राम गांजा को जिला पुलिस द्वारा कायर्वाही के दौरान तस्करों के कब्जे से जब्त किया गया था। उक्त सभी 38 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध मादक पदाथार्े को जिला औषधि व्ययन समिति द्वारा वंडर सीमेंट थाना सदर निम्बाहेड़ा के अधिकारियों यूनिट हैड भानुप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष मानव संसाधन विभाग अनंत शमार्, मुख्य सुरक्षा अधिकारी मानविजय सिंह, सुरक्षा प्रबंधक कृपानन्द झा, जन संपकर् प्रबंधक दीपक भट्ट एवं पयार्वरण प्रबंधक नरेन्द्र भट्ट की उपस्थिति में शनिवार को शंभूपुरा थाने से सावा स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट की कीलन में जलाकर नष्ट किया गया।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें