PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK महिलाओ एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाली हिंसा, मानव तस्करी,बंधुआ श्रम एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित - Chittorgarh News

महिलाओ एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाली हिंसा, मानव तस्करी,बंधुआ श्रम एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

SHARE:

महिलाओ एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाली हिंसा, मानव तस्करी,बंधुआ श्रम एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

चित्तौड़गढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जनसाहस संस्था के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओ एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाली हिंसा, मानव तस्करी, बंधुआ मजदूरी एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि के रूप में चित्तोडगढ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश साखला, उपपुलिस अधीक्षक विनय कुमार चौधरी, बाल कल्याण समिती अध्यक्ष प्रियंका पालीवाल की मुख्य भागीदारी रही। एक दिवसीय प्रशिक्षण में पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग, अभिभाषकगण, स्वास्थ्य विभाग अन्य सामाजिक संस्थाओ, पेरालिगल वॉलेंटियर और जन साहस संस्था की टीम द्वारा भागीदारी की गई ।
मुख्य अतिथि सुनील कुमार गोयल द्वारा पीड़ित प्रतिकर योजना की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई ।


मुख्य अतिथि एएसपी मुकेश साखला द्वारा बताया गया की पुलिसकर्मी को तुरन केस दर्ज करना अनिवार्य है सोशल मिडिया लाइफ और सोशल मिडिया के दुष्परिणाम भी बताये गए उन्होंने बताया कि बच्चों में सबसे जायदा हिंसा घर परिवार और रिश्तेदार ही करते है।
बाल कल्याण समिती अध्यक्ष प्रियंका पालीवाल द्वारा बताया गया की बच्चों के साथ हो रही हिंसा की रोकथाम पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई और जरूरतमंद बच्चों की सुचना आप बाल कल्याण समिती को दे सकते है जिस पर क़ानूनी कार्यवाही बाल कल्याण समिती द्वरा की जाएगी
उप पुलिस अधीक्षक विनय चोधरी ने बताया गया की सभी के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है मानसिक स्वास्थ्य पर सेशन होना चाहिए लोगो को जागरूक करने की जरुरत है लोन लेकर किस तरह से श्रमिक वर्ग के लोग फास जाते है भरोसेमद एजेंसी से ही लोन ले सकते है जिससे श्रमिक वर्ग के व्यक्ति किसी के झासे में ना फसे लोगो को जागरूक करने की जरुरत है पालयन रोकने के लिए श्रमिक वर्ग के व्यक्ति को रोजगार के अवसर प्रदान करना होगा

जन साहस संस्था के करण राठौड़ ने बताया गया की सेफ पालयन किस तरह से किया जाना चाहिए और कोई मजदुर कही फंस जाता है तो सम्बंधित विभाग के साथ मिलकर मजदुर को मुक्त करने के दोरान हम सभी को मजदुर का सर्वोत्तम हित देखना जरुरी है हर पल पर हमको उसका सहयोग करना जरुरी है अधिकतर जरुरत होने पर सभी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर मदद मांग सकते है जरुरत होने पर जनसाहस मजदुर हेल्पलाइन पर भी हेल्प मांग सकते है
स्वास्थ्य विभाग से डॉ. कविता द्वारा मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान हम सभी को रखना जरुरी है जरुरत होने पर मनोवैज्ञानिक डॉक्टर की सलाह ले सकते है मानसिक स्वास्थ्य के दुष्प्रभाव और उसके बताया गया
जन साहस संस्था से अधिवक्ता विकास सूर्यवंशी द्वारा पोक्सो कानून 2012 और पुराने कानुन को क्यों बदला गया और न्यू कानुन को लाने और न्यू कानुन के बदलाव के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया ।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *