PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK चन्दन की लकड़ियों की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, - Chittorgarh News

चन्दन की लकड़ियों की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार,

SHARE:

अल्टो कार से एक क्विंटल 15 किलोग्राम चंदन लकड़ी जब्त
चित्तौड़गढ़। सदर थाना पुलिस ने चंदन की लकड़ी की तस्करी करते हुए दो युवकों को गिरफ़्तार किया है उनके कब्जे से एक क्विंटल 15 किलोग्राम चन्दन की लकडी बरामद कर अल्टों कार को भी जब्त किया हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया की चित्तौड़गढ़ सदर थाना पुलिस ने थानाधिकारी गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में मय जाब्ता एएसआई हीरा लाल,हैड कांस्टेबल सुरेंद्रसिंह, कांस्टेबल हेमव्रत सिंह,बलवंत सिंह,डूंगर सिंह, भजनलाल,विनोद व भूपराम द्वारा थानाक्षेत्र के कोटा–उदयपुर हाईवे रोड़ पर नाकाबंदी कर रखी थी, इसी दौरान कोटा की तरफ से एक अल्टों कार आती हुई दिखाई दी जिसके चालक को रोकने का ईशारा किया तो चालक द्वारा कार को नाकाबन्दी से भगाने का प्रयास किया गया। जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए कार के आगे बेरीकेट लगा रोका गया। अल्टों कार की तलाशी ली गई तो कार की डिग्गी में एक क्विंटल 15 किलोग्राम चंदन की लकडी मिली।  चंदन की लकड़ी व अल्टो कार को जब्त कर आरोपी भीलवाड़ा जिले के आसीन्द निवासी मोईनुदीन शेख व नन्दवाई थाना पारसोली निवासी शाहरुख शेख को गिरफ़्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस के द्वारा चंदन की लकड़ी कहां से लाने व ले जाने के बारे में पूछताछ की जारी है।
यह खबरें भी पढ़ें …

*कंटेनर में स्प्रिंग के कार्टुनो की आड में अवैध शराब की तस्करी करते हुए एक व्यक्ति गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

कंटेनर में स्प्रिंग के कार्टुनो की आड में अवैध शराब की तस्करी करते हुए एक व्यक्ति गिरफ़्तार

*हत्या का मामला दर्ज कर कार्यवाही की मांग – Chittorgarh News*

हत्या का मामला दर्ज कर कार्यवाही की मांग

*हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जिले में संचालित शिक्षा संबल कायर्क्रम की समीक्षा बैठक आयोजित – Chittorgarh News*

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जिले में संचालित शिक्षा संबल कायर्क्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

*कार से साढे सात किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार – Chittorgarh News*

कार से साढे सात किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

*आजादी के 77 वर्ष बाद चित्तौड़गढ दुर्ग बना 77वें महाराणा के राजतिलक का साक्षी – Chittorgarh News*

आजादी के 77 वर्ष बाद चित्तौड़गढ दुर्ग बना 77वें महाराणा के राजतिलक का साक्षी

*नारकोटिक्स का निरीक्षक व बिचौलिया रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार – Chittorgarh News*

नारकोटिक्स का निरीक्षक व बिचौलिया रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *