PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK कार से साढे सात किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार - Chittorgarh News

कार से साढे सात किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

Seven and a half kilograms of opium recovered from a car, one accused arrested 

चित्तौड़गढ़़। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो चित्तौड़गढ़ व कोटा की टीम ने तस्करों के खिलाफ बड़ी कायर्वाही करते हुए एक मारुति वैन की तलाशी में 30 लाख रुपए से अधिक की अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो चित्तौड़गढ़ के निवारक दल के अधीक्षक डीके सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लगातार कायर्वाही जारी है। मुखबिर से अफीम तस्करी के संबंध में सूचना मिलने पर चित्तौड़गढ़ व कोटा की टीम का गठन किया गया। यह टीम भीलवाड़ा सिक्सलेन पर जिले में रिठौला चैराहे पर पहुंची। इस दौरान मुखबिर द्वारा बताया वाहन कोटा हाइवे की ओर से आता दिखाई दिया। नारकोटिक्स की टीम ने वैन को रुकवाकर तलाशी ली। वैन में लगे गैस किट को देख शंका हुई, जिस पर टीम ने गैस की टंकी को खुलवाया जिसमें दो पार्टिशन किए हुवे थे। इसमें एक पाटिर्शन में चार पैकेट में अफीम थी, जिसका वजन 7 किलो 490 ग्राम निकला। मामले में नारकोटिक्स की टीम ने आरोपी झालावाड़ जिले में पंच पहाड़ तहसील के पगारिया गांव निवासी दुर्गेश पुत्र श्याम लाल बसेर को गिरफ्तार किया है। टीम आरोपी और वैन को नारकोटिक्स कायार्लय लेकर आई है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पकड़ी गई अफीम का अनुमानित मूल्य 30 लाख रुपए से ज्यादा बताया जा रहा है। पूछताछ में सामने आया कि यह अफीम जोधपुर ले जाई जा रही थी।

यह खबरें भी पढ़ें…

*आजादी के 77 वर्ष बाद चित्तौड़गढ दुर्ग बना 77वें महाराणा के राजतिलक का साक्षी – Chittorgarh News*

आजादी के 77 वर्ष बाद चित्तौड़गढ दुर्ग बना 77वें महाराणा के राजतिलक का साक्षी

*बदलते शैक्षणिक परिद्रश्य में ई-कंटेन्ट का है बड़ा महत्वः राजकुमार शर्मा – Chittorgarh News*

बदलते शैक्षणिक परिद्रश्य में ई-कंटेन्ट का है बड़ा महत्वः राजकुमार शर्मा

*नारकोटिक्स का निरीक्षक व बिचौलिया रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार – Chittorgarh News*

नारकोटिक्स का निरीक्षक व बिचौलिया रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

*सज्जनों की संख्या धर्म को बढ़ाती है: आचार्य श्री सुनील सागर – Chittorgarh News*

सज्जनों की संख्या धर्म को बढ़ाती है: आचार्य श्री सुनील सागर

*साढ़े 10 ग्राम एमडीएमए मोली पाउडर के साथ एक आरोपी गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

साढ़े 10 ग्राम एमडीएमए मोली पाउडर के साथ एक आरोपी गिरफ़्तार 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *