PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK कलेक्टर ने सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण की रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश - Chittorgarh News

कलेक्टर ने सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण की रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश 

SHARE:

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय जनसुनवाई

सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण की रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए 
चित्तौड़गढ़। आमजन की जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए त्रिस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत गुरुवार को डीओआईटी के जनसुनवाई कक्ष में जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई।
आमजन की समस्याओं का समाधान करने के लिए आयोजित जनसुनवाई के तहत सभी जिला स्तरीय अधिकारी डीओआईटी के जनसुनवाई कक्ष में उपस्थित रहे। जिला कलक्टर ने एक-एक कर परिवादियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्वक निस्तारित करने के संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में जिले के विभिन्न स्थानों से आए अतिक्रमण हटाने, पट्टा, भूमि रूपांतरण, सफाई, पानी, बिजली, ड्रेनेज सीवरेज सहित सरकारी विभागों से संबंधित लगभग 40 प्रकरणों की सुनवाई करते हुए उनके त्वरित निस्तारण के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी राजस्व गांवों में सड़क, मंदिर, शमशान सहित सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण की रिपोर्ट भिजवाने एवं उसका रिकॉर्ड मेंटेन करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को अनुभव प्रमाण पत्र के संबंध में सूचना भेजने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने जनसुनवाई की सूचना संपर्क पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश देते हुए उन्होंने अधिक समय से लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान सतर्कता समिति में दर्ज के प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से आवश्यक चर्चा कर निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ.) रामचंद्र खटीक, डीएफओ विजय शंकर पांडे, उपखंड अधिकारी बीनू देवल, एसीईओ राकेश पुरोहित, आयुक्त रवींद्र यादव, सीडीईओ प्रमोद कुमार दशोरा, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दिनेश कुमार जागा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारी का विभाग के उपनिदेशक अशीन शर्मा, सीएमएचओ डॉ ताराचंद गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी जनसुनवाई कक्ष में उपस्थित रहे एवं उपखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
शहर में कई स्थानों पर अतिक्रमण 
दीपावली पर शहर में सुगम यातायात हेतु पुलिस विभाग और नगर परिषद के संयुक्त तत्वाधान में सगन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था लेकिन दिवाली के जाते ही अतिक्रमण फिर से शहर में के स्थान पर हो गया हालांकि नगर परिषद ने भी अतिक्रमण को लेकर पूरी कार्रवाई की शहर रेलवे स्टेशन के सामने ही वर्षों पुराना प्याऊ अतिक्रमण की चपेट में है मीडिया में इसकी खबर आने के पश्चात भी नगर परिषद अभी से अतिक्रमण मुक्त नहीं करवा पाई वहीं शहर के पंचायत समिति के बाहर बनी दुकानों के दुकानदारों के द्वारा अवैध निर्माण कर सड़क को छोटी कर दिया है जिसकी वजह से भी यहां से आने वाले जाने वाले वाहनों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता है ,
वही विश्व विख्यात हेरिटेज में शामिल चित्तौड़गढ़ दुर्ग भी अतिक्रमण की चपेट मेंहै यहां निर्माण स्वीकृति निर्माण पर रोक के बावजूद भी दर्जनों अवैध निर्माण धड़ले से जारी है, हाल ही में मीडिया में प्रकाशित हुई खबरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितना अवैध निर्माण यहां हो रहा है और निर्माण सामग्री भी बिना रोक-टोक दूर पर पहुंच रही है। लेकिन ना तो जिला प्रशासन पुरातत्व विभाविभा नगरपरिषद का अतिक्रमण विभाग इस पर कोई कार्रवाई कर रहा है। शहर में कई मुख्य बाजारों में अतिक्रमण देखा जा सकता है। वही अतिकर्मियों ने अवैध केबिन स्थापित कर बाजारों में उन्हें कर पर दे रखा है।
यह खबरें भी पढ़ें…
जितनी दुकान उतना अतिक्रमण, शहर में अतिक्रमण निगल रहा सड़के, विभाग सुस्ती में – Chittorgarh News*

*हिंसक होती जातिगत राजनीति से आमजन में भय – Chittorgarh News*

हिंसक होती जातिगत राजनीति से आमजन में भय

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *